पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाडी, 17 नामजद

0
187
थाना इस्लामनगर के दरोगा

एक विवाद में गांव में पहुंचने पर पुलिस टीम पर हमला किया गया है। जिससे चैकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस टीम पर फायर किए जाने के साथ ही जातिसूचक शब्द बोले गए। पुलिस के कर्मचारियों की वर्दी भी फाडी गई है। पुलिस ने 17 आरोपियों को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
यहंा बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद संभल का है। यहां के गांव कहरौला गर्वी निवासी कलावती पत्नी महाराज व अंगूरी पत्नी चंद्रपाल दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर पुलिस चैकी पर आईं थी। उन्होंने बताया कि इस समय झगडा चल रहा हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची। चैकी प्रभारी राम कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने साथ दो सिपाहियों को लेकर मौके पर गए थे।

READ MORE ==28 की युवती ने 55 साल के शख्स से किया निकाह

हमारे समझाने पर शिकायतकर्ताओं के परिजन मान गए लेकिन दूसरे गुट के लोग मानने को सहमत नहीं हो रहे थे। मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जब दूसरे पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया तब वह हमलावर हो गए। चैकी प्रभारी का आरोप है इन दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यह लोग आकर अपनी दबंगी में पुलिस से भिड गए। पुलिस के साथ मारपीट की। हमें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। मारपीट की गई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला के दौरान वर्दी भी फाड दी। जैसे तैसे पुलिस वहां से भागी। इसके बाद पुलिस ने 17 नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर इस कदर हमला किया था कि पुलिस को जान बचानी भारी पड गई थी। पुलिस ने राम सिंह, श्योराज सिंह, राजकुमार, मनवीर, श्योराज सिंह, राजकुमार, मनवीर, धर्मपाल, इंद्रपाल आदि को नामजद करते हुए 15 – 20 अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी ओमवीर को गिफ्तार कर लिया है।

READ MORE ==फेसबुक पोस्ट से ब्राहमणों पर अभद्र टिप्पणी, समाज में रोष

(Visited 457 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here