बदायूं भाजपा कार्यालय से भाजपा नेत्री को बाहरी व्यक्ति ने निकाला, कार्यकर्ताओं में रोष

0
195
बदायूं भाजपा कार्यालय

भाजपा कार्यालय पर एक बाहरी व्यक्ति इतना हावी हो गया है कि उसने एक भाजपा नेत्री को ही कार्यालय से बाहर निकल जाने को कह दिया। इस घटना के बाद से भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है।
यहां बता दें कि यह घटना उस दिन की है जब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बदायूं आए थे। उपमुख्यमंत्री को बदायूं भाजपा कार्यालय पर भी आना था। व कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करना था। इसी समय भाजपा की जिला कार्यकारिणी की एक महिला पदाधिकारी भी कार्यालय पर आई थीं। भाजपा के जिले के बडे नेता उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वागत में बिनावर पर थे। लेकिन एक बाहरी व्यक्ति कार्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इस समय इस बाहरी व्यक्ति ने महिला पदाधिकारी से कहा कि आप बाहर बैठिए हम नेताओं की उपमुख्यमंत्री से स्पेशल वार्ता होनी है। तब महिला पदाधिकारी ने कहा कि हम भी कार्यकर्ता हैं व हम भी पदाधिकारी हैं।

READ MORE ==सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को जिंदा जलाया

बताते हैं कि तब उस बाहरी व्यक्ति ने तेज लहजे में आंखें तरेरते हुए महिला पदाधिकारी से बाहर जाने को कहा। महिला पदाधिकारी अपना सा मुहुं लेकर भाजपा कार्यालय से बाहर आ गईं। इसी समय भाजपा के एक जिला महामंत्री भी आ गए। जिनसे महिला पदाधिकारी से शिकायत की तब जिला महामंत्री ने काफी नाराजगी दिखाई लेकिन महिला पदाधिकारी को अंदर नहीं बिठा पाए। बृजेश पाठक के जाने के बाद महिला पदाधिकारी ने अपनी बात अन्य कार्यकताओं व पदाधिकारियों को सुनाई। इसके बाद से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में रोष व्याप्त है। जब इन कार्यकर्ताओं ने आपत्ति की तब इन्हें बताया गया कि उपमख्यमंत्री का एक प्रोटोकाल था कि उनके संबोधन के समय कौन कौन मौजूद रहेगा। तब कार्यकर्ताओं का कहना है कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए प्रोटोकाल था। लेकिन एक बाहरी व्यक्ति के लिए कोई प्रोटोकाल नहीं था। फिलहाल यह रोष तेजी से बढ रहा है। अगर इस बाहरी को भाजपा कार्यालय पर आने से नहीं रोका गया तो किसी भी दिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट सकता है।

READ MORE ==ब्लेकमेल करने की धमकी पर युवक ने दूसरे का प्राईवेट पार्ट काटा

(Visited 499 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here