डिप्टी एसपी की पत्नी ने बलात्कार की धमकी में फंसाकर शादी की, अब करती है मारपीट

0
240
डिप्टी एसपी की पत्नी ने बलात्कार की धमकी में फंसाकर शादी की

एक डिप्टी एसपी ने वीडियो वायरल कर पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने जबरन बलात्कार का आरोप लगाने की धमकी देकर कहा था कि अगर शादी नहीं करोगे तो बलात्कार के मामले में फंसा दूंगी। जबकि पत्नी ने भी पति पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
मामला झारखंड प्रदेश के एक पुलिस के डिप्टी एसपी का है जिनका नाम किशोर रजक है। वह इस समय रामगढ के डिप्टी एसपी हैं। उनका आरोप है कि डिप्टी एसपी की पत्नी ने बलात्कार की धमकी में फंसाकर शादी की उनके साथ मारपीट करती है। इसके बाद वह उन पर ही उल्टा मारपीट का आरोप लगाती है। पत्नी का नाम वर्षा श्रीवास्तव है आरोप है कि वह मारपीट कर घर से भाग जाती है। जबकि आरोपी वर्षा श्रीवास्तव ने तमाम आरोपों को खारिज करते हुए उल्टे पति पर ही उत्पीडन का आरोप लगाया है। डिप्टी एसपी का आरोप है कि पत्नी ने उन पर बहुत बार हमले किए हैं। उनके अनुसार पत्नी हिंसक हो जाती है। क्रूर व हिंसक व्यवहार से बच्चा भी पत्नी से डरता है।

READ MORE ==फुफेरी बहन से घर में घुसकर दुष्कर्म, वीडियो बनाया, विरोध करने पर पीटा

यह कहते हुए उन्होंने लिखा कि आज की हिंसा का वीडियो देखें। डिप्टी एसपी किशोर रजक ने अपनी पत्नी पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर आप मेरी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की फेसबुक प्रोफाइल देखेंगे तब अंदाजा लगा सकेंगे। कि उसका मकसद क्या है, वह मेरी व मेरे माता पिता की छवि को धूमिल करना चाहती हैं। वह मुझे रामगढ के डिप्टी एसपी के पद से हटाना चाहती है। वह करोडों रूपए चाहती है। उसने असामाजिक तत्वों और कुछ नेताओं से मिलकर मेरे खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने अंत में लिखा है कि मेरा बच्चा मेरे रहते अपनी मां के पास नहीं जाएगा। क्योंकि बच्चा उसे देखते ही भयभीत हो जाता है। पुलिस न्यायालय, सामाजिक संस्थाऐं महिला संस्थाऐं इसकी परीक्षा कर सकती हैं। किशोर रजक ने बीती 3 सितंबर 2022 का वीडियो शेयर करते हुए अपने हाथ पर चोट के निशान भी दिखाए हैं। साथ ही बच्चे के साथ किस तरह से वह बच्चे के साथ पेश आ रही है यह भी दिखा रहीं है। इसके बाद पत्नी बंगले से निकलकर भाग गई।

READ MORE ==डीएम साहब पात्रता के बावजूद ना राशन कार्ड, ना शौचालय ना ही आवास मिला

जब वापस आई तब उसके साथ पुलिस के अधिकारीगण थे। उनकी उपस्थिति में ही दरवाजा खोला गया। इसके बाद वर्षा अचानक से गायब हो र्गइु वह एक अस्पताल में भर्ती हो गई। जिसके बाद उसने डिप्टी एसपी के खिलाफ उत्पीडन की धारा 498 ए आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इससे पहले भी वह मेरे व मेरे परिवार के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज करा चुकी है। डिप्टी एसपी की पत्नी ने बलात्कार की धमकी में फंसाकर शादी की थी। वर्षा भी पति किशोर रजक पर पहले ही गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि किशोर के किसी महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। वह मेरे साथ मारपीट करते हैं साथ ही वह मेरा उत्पीडन करते हैं। वर्षा ने ससुरालियों पर भी उत्पीडन के आरोप लगाए हैं। वर्षा का यह भी कहना है कि उन्होंने किशोर रजक को पढने में मदद की थी। किशोर ने मेरे ही धन से पढाई की है।

READ MORE ==महिला सिपाही के चक्कर में दो सिपाहियों में गोली चली

(Visited 905 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here