देवेंद्र फणनवीस शाम 7 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
331

देवेंद्र फणनवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे उनके साथ एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम सात बजे ही वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
यहंा बता दें कि लगभग दस दिन से चल रहा महाराष्ट्र का राजनैतिक संकट समाप्त होने जा रहा है। इसके तहत देवेंद्र फणनवीस मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। यहां महत्वपूर्ण है कि बुद्धवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Read More ===दिनदहाडे तमंचे के बल पर महिला का अपहरण पुलिस नहीं कर रही कारवाई, मुख्यमंत्री को पत्र

जिसके बाद े शिवसेना के बागी विधायक असम से गोआ आ गए थे। लेकिन आज गुरूवार को शिवसेना बागी गुट के नेता एक नाथ शिंदे गोआ से मुम्बई पहुंचे। इसके बाद वह सबसे पहले भाजपा नेता देवेंद्र फणनवीस के घर पहुंचे। जहंा पहुंचकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गुलदस्ता पेश कर बधाई दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने सरकार बनाने की बात पर चर्चा की। बाद में निर्णय लिया गया कि सरकार आज ही बनाई जाएगी,इसके बाद दोनों नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने सरकार बनाने का न्योता दिया तब देवेंद्र फणनवीस ने आज शाम सात बजे राजभवन में वह पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने का निर्णय लिया। पहले कहा जा रहा था कि देवेंद्र फणनवीस शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Read More ===बिसौली में अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की हो रही फजीहत

(Visited 231 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here