बिसौलीःसपा नेता गौरव साहनी ने भगवान परशुराम पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस को तहरीर दी

0
471

समाजवादी पार्टी के एक नेता ने भगवान परशुराम पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की हैं। इसके विरोध में विश्व हिन्दू शक्ति संगठन ने कोतवाल को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
यूपी के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली में बीती रविवार को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें सभी ने बढ चढ कर भाग लिया था। सपा नेता गौरव साहनी ने भी इसमें भाग लिया था। इस शोभा यात्रा के लिए गौरव साहनी ने फ्लेक्सी भी बनवाई थी। लेकिन सोमवार को गौरव साहनी ने उसी फ्लेक्सी को शेयर करते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट पर एक अभद्र टिप्पणी भी लिख दी जिससे ब्राहमण समाज के युवाओं में रोष पनप गया। इस जानकारी पर आल इंडिया न्यूज के संपादक अखिलेश मिश्रा ने बदायूं पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Read More ======वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिला, कोर्ट ने स्थान को सील कराया

इसकी जानकारी मिलते ही बदायूं पुलिस ने तत्काल ही बिसौली पुलिस को इस संबंध में कारवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विश्व हिन्दू संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने कोतवाली बिसौली पुलिस को अपने पैड पर ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की हैं।
इधर जानकारी मिलने पर सपा नेता गौरव साहनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर पूरे ब्राहमण समाज से माफी मांगते हुए लिखा है कि यह भूल से लिख गया था। आगे से ऐसी गलती जीवन में कभी नहीं होगी। अब देखना यह है कि पुलिस कोई कारवाई करती है या फिर गौरव साहनी द्वारा माफी मांगने पर ही उन्हें माफ कर देती है।

Read More ======थाना फैजगंज बेहटा:अपहृत लडकी बरामदगी ना होने से नाराज ग्रामीणों एमएफ हाईवे किया जाम

(Visited 877 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here