भाजपा में शामिल होने के बाद सिनोद शाक्य पहली बार आज बदायूं में, कई जगह होगा स्वागत

0
824
sunil bansal with sinod shakya

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य आज बुद्धवार को भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बदायूं आ रहे हैं। उनके समर्थकों ने जगह जगह स्वागत कार्यक्रम रखा है। सिनोद शाक्य दातागंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रहे हैं। इसके साथ ही वह एक लोकप्रिय नेता भी हैं।
यहां बता दें कि सिनोद शाक्य ने बीती 23 मार्च को स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद 26 मार्च को उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे।sinod join bjp वैसे नामांकन वापस लेने के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें सांसद संघमित्रा मौर्य के विकल्प के रूप में बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी भी बना सकती है। जानकार मानते हैं कि सिनोद शाक्य के भाजपा में शामिल होने के बाद से बदायूं में भाजपा को मजबूती मिली है। अपने समर्थकों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर में वह बदायूं जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वहां भी उनका स्वागत किया जाएगा। सिनोद शाक्य ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि उन्होंने भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमत्री योगी की नीतियों से प्राभावित होकर ह ीवह भाजपा में शामिल हुए हैं किसी पद की लालसा में वह भाजपा में नहीं आए हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी निभाऊंगा। सिनोद शाक्य के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थक भी बेहद खुश हैं।

(Visited 419 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here