बिसौली: नगर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम शोभा यात्रा, पुष्प वर्षा के साथ जगह जगह स्वागत

0
249

नगर में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा धूम धाम से बडे ही उत्साह के साथ निकाली गई। इसके लिए नगर व क्षेत्र के ब्राहमणों में भारी जोश दिखा। इस शोभा यात्रा का नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई।
यूपी के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली में आज रविवार को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा एमएलसी वागीश पाठक व अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यह शोभा यात्रा दोपहर दो बजे ब्रहम कुंज धर्मशाला दबतोरी रोड से प्रारम्भ हुई। शोभा यात्रा दबतोरी रोड से पिंदारा रोड की ओर गई वहीं मोड पर सुधीर पाराशरी, प्रभाकर शर्मा प्रदीप शर्मा, हरीओम पाराशरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मिंटू पाठक, सुधाकर शर्मा, सुशील त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, सौरभ शर्मा समेत दर्जनों ब्राहमण बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।

Read More =======राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन से निष्कासित

इसके साथ ही यहां पर यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया। इसके बाद शोभा यात्रा पुलिस चैकी से होती हुई बुद्धबाजार रोड पर पहुंची यहां भी लोगों द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद बुद्धबाजार रोड पर भी लोगों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा में के रास्ते में लोगों ने दरी भी बिछाईं थी। इसके बाद बुद्धबाजार में सभासद मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन ने स्वागत किया। इसके आगे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय व नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी सरिता वाष्र्णेय ने भी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
मुस्लिम समुदाय के लोगोें ने किया स्वागत
शोभा यात्रा जब नगर में घूमती हुई सराय में पहुंची जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही शोभा यात्रा में शामिल लोगों को ठंडा पिलाने के साथ ही जनपान कराया।
झांकियां
शोभा यात्रा में दर्जन भर से अधिक झांकियां थी। जिनमें काली माता की झांकी, भगवान श्ंाकर की झांकी, राधा कृष्ण की झांकियां बहुत ही संुदर थीं। इन झांकियों मे शामिल लोगों के करतब भी देखते ही बन रहे थे।
इसके बाद शोभा यात्रा का समापन तहसील कालोनी में हुआ। इस कार्यक्रम में अखिलेश शर्मा, हरीओम पाराशरी, सुधाकर शर्मा, कुशेन्द्र पाठक, अभीक्ष पाठक, मयंक शर्मा, आशुतोष पाठक, वरूण शर्मा, सुबोध शर्मा, प्रमोद पाराशरी, संजीव शर्मा, मुनीश कुमार पाराशरी, अमित पाराशरी, जय प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अंकुर पाराशरी, शिवकुमार पाराशरी, नरेंद्र पाठक ,वरुण शर्मा, शिवम शंखधार, लखन शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक शर्मा समेत बडी संख्या में ब्राहमण बंधु उपास्थित रहे।

Read More =======पत्नी की नौकरी के कारण पहले तीन तलाक फिर हलाला का दबाव

(Visited 261 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here