महिला सिपाही के चक्कर में दो सिपाहियों में गोली चली

0
162
महिला सिपाही

एक महिला सिपाही को लेकर दो सिपाहियों में आपस में विवाद हो गया। एक ने दूसरे पर गोली चला दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन जानकारी होने पर एसएसपी ने पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जिला बरेली के बहेडी थाने का है। सूत्र बताते हैं कि दो सिपाही मोनू और योगेश एक महिला सिपाही से दोस्ती करना चाहते थे। लेकिन महिला सिपाही किसी एक से ही संबंध रखना चाहती थी। इस कारण से दोनों में आपस में काफी समय से अनबन चल रही थी। सोमवार को महिला सिपाही ने मोनू को बुलाया था। जहां से मोनू उसे लेने गया था। योगेश भी पीछे पीछे गया था। योगेश ने पहुंचकर इनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे मोनू खिसिया गया। जब दोनों थाने पहुंचे तभी वहां एक दरोगा अपनी सर्विस रिवालवर जमा करके गया था।

READ MORE —एसडीएम बिसौली मुख्यमंत्री के अवैध कब्जा मुक्त अभियान में फेल हैं या मजबूर

मोनू ने इस रिवाल्वर से सिपाही योगेश चहल पर गोली चला दी। प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैं कि गोली किसी को लगने के बजाए फर्श में धंस गई थी। गोली चलने से पूरे थाने में अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे अन्य पुलिस कर्मियों ने आपस में मिलकर दोनों को बचाया था। थाना प्रभारी ने पहले तो घटना की जानकारी एसएसपी तक नहीं पहुंचने दी। जब जानकारी हुई तब एसएसपी सत्यार्थ प्रकाश अनिरूद्ध पंकज ने गुस्से में सात पुलिस कर्मियों को एक साथ निलंबित कर दिया। एसएसपी सत्यार्थ प्रकाश अनिरूद्ध पंकज ने इंस्पेंक्टर बहेडी सत्येंद्र भडाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, सिपाही मोनू, योगेश व महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। कुछ लोगों का आरोप है कि अवैध वसूली के रूपयों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। जांच के बाद सभी के खिलाफ कडी कारवाई की जाएगी।

READ MORE —आरटीओ आफिस की वसूली लिस्ट वायरल, अमिताभ ठाकुर ने की वायरल

(Visited 568 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here