बिसौली:निकाह में दहेज को लेकर हुई मारपीट मामले में हुआ तलाक, दुल्हन नहीं गई ससुराल

0
236

दहेज को लेकर हुई मारपीट मामले में बात बिगड गई दुल्हने ने ससुराल जाने से स्पष्ट इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों में थाने में ही तलाक हो गया। अब देानों अपने अपने घर रहेंगे।
यहां बता दें कि बीती 12 मई को यूपी के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के थाना बजीरगंज के कस्बा सैदपुर निवासी खलील के घर बदायूं के मोहल्ला जालंधरी सराय से बारात आई थी। अन्य सभी औपचारिकताओं के बाद निकाह का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक ही दूल्हे की मां ने दहेज में कार मांग ली। दहेज में कार की बात पर लडकी पक्ष के लोगों ने कार देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी।
इसके बाद गाली गलौज शुरू हो गई यही गाली गलौज मारपीट में बदल गई। मारपीट में दुल्हन पक्ष के नदीम, आसिफ, फईम व दूल्हे पक्ष के फरहान खान, पुत्तन खा व रईस घायल हो गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी

Read More =======डीपी यादव के शुगर मिल में चोरी करते तीन पकडे, पुलिस ने नहीं की कारवाई

तब मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजीरगज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दूल्हे व उसके बहनोई को हिरासत में लेकर पूंछ तांछ शुरू कर दी है। इधर दुल्हन ने निकाह होने के बावजूद भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया है। इसके बाद मामला थाना बजीरगंज पहुंच गया था। थाने में दोनों पक्षों में आपस में लम्बी वार्ता हुई लेकिन कोई भी हल नहीं निकला। दुल्हन का कहना था कि वह दहेज लोभियों के घर नहीं जाएगी। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने समझौते के बाद अलग अलग होने के निर्णय का एक समझौता नामा लिखकर पुलिस को दिया गया इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए।

Read More =======आप विधायक प्रत्याशी एलएलबी परीक्षा में नकल करते पकडे

चार साल तक प्यार फिर शादी, फिर सुहागरात को हुआ अजीब, फिर तलाक

(Visited 163 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here