बदायूं: तमंचे की नोक पर नाबालिग बुआ भतीजी के बलात्कार का प्रयास

0
270
चंदौसी में खेत पर

अपने परिजनों को खेत पर खाना देने जा रही नाबालिग बुआ भतीजी को दबंग दबोच कर मक्का के खेत में ले गए। इसके साथ ही इनसे दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला यूपी के जनपद बदायूं के थाना सहसवान का है यहां एक गांव की दो किशोरियां जो आपस में बुआ भतीजी थीं खेत पर खाना देने जा रही थीं। जिनमें वादी की एक सगी चचेरी 17 वर्षीय बहन व एक 13 वर्षीय पुत्री थीं। उसी समय रास्ते में घात लगाए बैठे दो सगे भाइयों सलमान व अनमान व शाकिब ने मैसर के मक्का के खेत में गंदी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद तीनों किशोरियों से अश्लील हरकतें करने लगे।

Read More =======बदायूं: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, नहीं हुई कारवाई

इन आरोपियों ने लडकियों के कपडे भी फाड दिए, और दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे दोनों लडकियां बुरी तरह से चीखने लगीं। उनकी चीख पुकार सुनकर आस पास के बहुत से लोग आ गए। जिनको देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद दोनों पीडिताओं ने घर जाकर आप बीती सुनाई। यह सुनकर वादी थाना सहसवान पहुंचा व दोनों पीडिताओं के बावत थाना पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने अरमान, सलमान व शाकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अब लडकियों के 164 सीआरपीसी के बयान कराए जाऐंगे साथ ही ओरोपियों के खिलाफ भी उचित व कानूनी कारवाई की जाएगी। किसी आरोपी का बख्शा नहीं जाएगा।

Read More =======आजम खां की पत्नी व पुत्र का गिरफ्तारी वारंट जारी

(Visited 357 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here