प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को पीट पीट कर, जहर खिलाकर मार डाला

0
297
प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को पहले प्रेमी

एक प्रेमी चुपचाप प्रेमिका के घर में क्या घुसा कि प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने पहले बुरी तरह से पीटा। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका ने जहर खा लिया। लडके की मां का आरोप है कि उसके बाद उसे जहर पिला दिया जिस कारण से अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला यूपी के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव का है यहां के रहने वाले अशोक का पडोस की रहने वाली एक लडकी से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अशोक की मां ने बताया कि अशोक को उसकी प्रेमिका ने शनिवार देर रात मिलने बुलाया था। सुबह के समय परिवार वालों ने अशोक को घर में देख लिया तब घरवालों ने अशोक को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर प्रेमिका ने पहले तो घर वालो से कहा कि अशोक को छोड दो नही ंतो वह जहर खाकर जान दे देगी।

Read More ———थाना फैजगंजबेहटा: पुलिस मुठभेड में बदमाश व सिपाही घायल, लूट का खुलासा

लेकिन घर वालों लडके को पीटना बंद नहीं किया माने तब परेशान होकर प्रेमिका ने घर के अंदर जाकर सल्फाश खा लिया। इससे लडकी की हालत बिगडने लगी। लडके की मां का आरोप है कि उसके बाद लडकी के घर वालों ने लडके को जबरन जहर खिला दिया। इसके बाद अशोक परेशान हाल किसी तरह से छूटकर अपने घर आया। उसने घरवालों को पूरी बात बताई तब घरवाले अशोक को अस्पताल ले गए। अशोक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि लडकी अभी भी जिन्दगी व मौत से जूझ रही है। इधर प्रेमिका की मां ने अशोक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इस मामले में अशोक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। इधर पुलिस का कहना है कि लडकी का भी मेंडीकल परीक्षण कराया जाएगा।

Read More ———बदायूं सपा जिला सचिव ने मोदी योगी पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

(Visited 392 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here