बिसौली: एसडीएम ने बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण रोका

0
326
Masjid Nirman

नगर की खाटू श्याम कालोनी में बिना अनुमति अवैध रूप से चल रहे धार्मिक स्थल के अवैध निर्माण को एसडीएम बिसौली ने रूकवा दिया है। हिन्दू वादी संगठनों में रोष है।
यूपी के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली मुख्यालय की खाटू श्याम कालोनी में बिना अनुमति के एक धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी जानकारी लोगों को मिली तब हिन्दू वादी संगठनों में रोष पनप गया। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा से इसकी शिकायत की। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसडीएम ज्योति शर्मा के पास शिकायत लेकर पहुंचे उन्होंने बताया कि खाटू श्याम कालोनी में बिना अनुमति एक धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने तत्काल ही कोतवाल बिसौली ऋषिपाल सिंह को आदेशित किया कि अगर बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है तो उसे तत्काल रोक दिया जाए। इसके बाद कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल का निर्माण रूकवा दिया है।

Read More ——–थाना इस्लामनगर : नाबालिग को दबोच कर खंडहर में बलात्कार

हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि कालोनाइजर एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए जान बूझकर बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहा है बिना अनुमति हुए इस निर्माण को गिराया जाना चाहिए। इस निर्माण के लिए ना तो नगरपालिका से नक्शा पास कराया गया है और नाहीं प्रशासन से अनुमति ली गई है। एसडीएम ने बिना अनुमति चल रहे मस्जिद के निर्माण को रूकवाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम से शिकायत करने वालों में पुनीत कुमार शाक्य, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अभि, केपी मौर्य, ज्ञानेश एडवोंकेट, राजीव आर्य उर्फ राजू, नितिन मिश्रा, मनोज टाटा, शिवम शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में कोतवाल बिसौली ऋषिपाल सिंह ने बताया कि निर्माण रूकवा दिया है निर्माण कर्ताओं से अनुमति के संबंधित अनुमति के कागजात मांगे गए है।

Read More ——–बिसौली : ई रिक्शा चालकों का समाधान दुर्गेश वाष्र्णेय की जय जय कार

(Visited 444 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here