संभल: ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में फायरिंग, पथराव कई घायल

0
256

संभल में ईद की नमाज के बाद बवाल हो गया जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला यूपी के संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनगर का है। यहां के रहने वाले फिरोज पुत्र असरार अहमद गांव में एक आदमी से अपने उधारी के पैसे मांग रहा था। वह इसका कई दिनों से तकादा भी कर रहा था। इसी समय पूर्व प्रधान का एक प्रतिनिधि भी मौके पर आ गया उसने पैसे वापसी से मना कर दिया। इससे दोनों में रजिश हो गई। आज मंगलवार को ईद की नमाज के बाद सभी लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे थे। इसी समय कुछ लोग कुछ लोग फिरोज के घर में घुस गए व फायरिंग करने लगे।

Read More ——–थाना फैजगंज बेहटा: शादी में अश्लील डांस, डीजे गिरा नर्तकी घायल, अस्पताल में भर्ती

इससे फिरोज, गुलाम मुर्तजा पुत्र इश्तयाक, साहिल पुत्र मिंजार व मुजीब पुत्र जफर को गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना मे घायल अधिकांश लोग वर्तमान प्रधान के पक्ष के हैं जबकि फायरिंग करने वाले पूर्व प्रधान के पक्ष के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि फायरिंग को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का उपचार कराया गया जा रहा है। जबकि एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश में पथराव हुआ था जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

Read More ——–थाना बिसौली: प्रेमी की प्रेमिका को मंडप से अपहरण की धमकी, तहरीर

(Visited 335 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here