सपा विधायक शहजिल इस्लाम मुख्यमंत्री से मिलेंगे, पहुचे लखनऊ

0
194
SP MLA

समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उनका यह मिलना राजनैतिक गलियारों में नया गुल खिला सकता है। लेकिन अभी तब शहजिल इस्लाम के किसी भी सूत्र ने इस मुलाकात की पुष्टि नहीं की है।
यहां बता दें कि बरेली जनपद की भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने एक पीलीभीत रोड पर एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ पर आपत्ति जनक बयान दिया था। उसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है इसके साथ ही शहजिल इस्लाम के परसाखेडा स्थित एक पेट्रोल पंप को भी बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया था। इस पेट्रोल पंप को बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना नक्शा पास कराए निर्मित बताया था। इसके बाद से समाजवादी पार्टी ने यह तो कहा था कि पार्टी अपने विधायक के साथ खडी है लेकिन ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे विधायक संतुष्ट होते।

Read More ——-बिसौली : दो घंटे बिजली मिल रही रिपोर्ट 16 घंटे की जा रही

हालांकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल विधायक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। फिर भी इस समय विधायक शहजिल इस्लाम नाराज चल रहे हैं। वह अभी दो दिन पहले हुए पार्टी के एक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल नही हुए थे। इससे पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम ने एमएलसी चुनाव में मतदान में भी हिस्सा नहीं लिया था। सूत्र बताते हैं कि इस समय विधायक लखनऊ में हैं और वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। इसी क्रम में विधायक कई भाजपा नेताओं के भी संपर्क में हैं। उनके इस कदम की राजनैतिक गलियारों में अलग से चर्चा हो रही है। वैसे इस समय अधिकांश मुस्लिम नेता समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। शहजिल इस्लाम के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा जा रहा है। जब शहजिल इस्लाम से बात करने का प्रयास किया गया तब उनका फोन बंद था।

Read More ——-बिसौली: दो सगे भाईयों ने मिलकर कर दी तीसरे सगे भाई की हत्या

बिसौली: सपा विधायक की हो सकती है गिरफ्तारी, पूरी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को भेजी, जिला छोडने पर रोक

बिसौली: सपा विधायक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

(Visited 330 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here