बदायूं: दिनदहाडे कपडा व्यापारी से हाईवे पर साढे आठ लाख की लूट

0
283
PS Binawar

बदायूं Badaun जनपद में बदमाशों का आतंक बरकरार है। बदमाशों ने एक कपडा व्यापारी से असलहोें के बल पर साढे आठ लाख की लूट कर बदमाश फरार हो गए।
मामला बिनावर थाना क्षेत्र का है बरेली का एक कपडा व्यापारी हिमांशु पुत्र अर्जुन बदायूं से कपडे का तकादा करके अपने घर वापस जा रहा था कि रास्ते में Badaun मलगांव थाना बिनावर के पास ही सशस्त्र बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने हिमांशु से उनके तकादे के साढे आठ लाख रूपए लूट लिए। हिमांशु ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके साथ ही पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। व्यापारी हिमांशु इस घटना के बाद से बेहद खौफ में हैं। यहां बता दें कि बीते कुछ समय से बदायूं जनपद में वारदातों की बाढ जैसी आई हुई है।

Read More ——-थाना फैजगंज बेहटा : पांच बच्चों की विधवा मां प्रेमी के साथ फरार

ज्ञात रहे कि जनपद Badaun के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपरु पर सशस्त्र बदमाशों ने पांच लाख रूपए सुबह पौने नौ बजे ही लूट लिए थे। इस लूट का एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अभी भी खाली हाथ ह ैअब एक और दिनदहाडे लूट होना लोगों में खौफ पैदा करने वाला हैं

Read More ——-मुख्यमंत्री व भाजपा को गाली देने वाला पूर्व बसपा नेता महेंद्र जाटव को जेल

भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल की यूपी से होने वाली है विदाई

(Visited 350 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here