दरोगा ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से किया रेप वीडियो बनाया

0
146
थाना इस्लामनगर के दरोगा

दरोगा ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। जब सिपाही ने शादी का दबाव बनाया तब दरोगा ने शादी से तो इंकार कर दिया। इसके बाद दरोगा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए भी कई बार रेप किया। परेशान हाल सिपाही ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यहां बता दें कि पूरा मामला मुरादाबाद में तैनाती के दौरान का है। जब दरोगा व महिला सिपाही दोनों ही मुरादाबाद जनपद में तैनात थे। जबकि वर्तमान में पीडिता सिपाही अमरोहा जनपद में तैनात है। पीडिता के अनुसार आरोपी दरोगा सिपाही से बात करने का मौका ढूंढता रहता था। उसने एक दिन बताया कि जिस गांव की वह रहने वाली है वहीं पास के गांव में उसकी ननिहाल है। इसके बाद ड्यूटी समाप्त होने के बाद दरोगा महिला कांस्टेबिल को अपने कमरे पर ले गया। आरोपी दरोगा का नाम ललित चैधरी बताया जाता है।

READ MORE ==एसटीएफ ने एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय का किया एनकाउण्टर

उसने महिला सिपाही को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीडिता ने शादी की बात कही तब उसने शादी को टालता रहा। आरोप है कि दरोगा ने महिला कांस्टेबिल का दो बार गर्भपात भी कराया था। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाते हुए दरोगा चैधरी ने पीडिता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। जब पीडिता ने विरोध किया तब उसने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला सिपाही का कहना है कि बीती 19 दिसंबर 2023 को उसे एक बार फिर पता लगा कि वह गर्भवती है। इसी बीच महिला कांस्टेबिल को पता लगा कि दरोगा ललित चैधरी पहले से ही शादी शुदा है। पीडिता ने पूरी बात एसएसपी को बताई तब एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ अंजलि कटारिया के अनुसार आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। विवेचना की जा रही है।

(Visited 686 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here