बिसौली: अवैध कब्जा हटवाने को कहा तब लेखपाल ने पूर्व प्रधान का गरियाया

0
113
बिसौली: अवैध कब्जा

अवैध कब्जा हटवाने को कहा तब लेखपाल ने पूर्व प्रधान को अश्लील गलियां देकर अपमानित किया। प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
यहां बता दें कि मामला बिसौली तहसील के गांव महोरी का है यहां के गांव महोरी के पूर्व प्रधान अहिवरन सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव की गाटा सं 433, 432, 379, 318, 385 व 291 पर गावं के दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अवैध कब्जा हटवाने के लिए पूर्व प्रधान अहिवरन सिंह ने जिलाधिकारी बदायूं व मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इस शिकायत के बावजूद भी लेखपाल द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के लिए कोई कारवाई नहीं की गई।

READ MORE —बदायूं में अवैध संबंधों में फुफेरे भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी स्वयं पहुंचा थाने

लेखपाल से पूर्व प्रधान द्वारा लगातार कहने से लेखपाल बौखला गया। पूर्व प्रधान अहिवरन ंिसह का आरोप है कि लेखपाल ने इन दबंगों से सेटिंग कर ली है इसलिए लेखपाल गांव सभा की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवा रहा है। पूर्व प्रधान अहिवरन सिंह ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि जब उन्होंने लेखपाल को फोन पर अवैध कब्जा हटवाने की बात कही तब लेखपाल पूर्व प्रधान को गंदी गंदी अश्लील गालियां दीं। पूर्व प्रधान ने इस फोन काल को रिकार्ड कर लिया था। जिसमें लेखपाल प्रधान को गालियां देने के साथ ही भ्रष्ट व बेईमान कह रहा है। यहां प्रश्न पूर्व प्रधान के भ्रष्ट होने या ना होने का नहीं है यहां प्रश्न है कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा है या नहीं अगर अवैध कब्जा है तब भूमि प्रबंधक समिति के सचिव होने के नाते लेखपाल को ग्राम समाज की भूमि से स्वतः ही अवैध कब्जा हटवाना चाहिए था लेकिन शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा ना हटना बेहद ही चिंता जनक है। पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र के साथ काल रिकार्ड भी भेजी है। पूर्व प्रधान का कहना है कि लेखपाल अवैध कब्जा हटवाने को बिल्कुल भी सहमत नहीं है। लेखपाल की अवैध कब्जा धारकों से सेटिंग चल रही है।

READ MORE —बरेली के होटल में ले जाकर युवती से गैंगरेप

(Visited 427 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here