मुंडिया में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

0
138

मुंडिया धुरेकी/बदायूँ। नगर में स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब की मूर्ति पर बिसौली निवर्तमान विधायक कुसग्र सागर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बिसौली निवर्तमान विधायक कुसग्र सागर ने अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब की ओर से बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आकाश, राजेश राणा, अभिषेक स्वयंसेवक राजन मिश्रा, विजय शर्मा, राहुल, पुनीत सिंह, वैभव मिश्रा, रामसिंह, भानुप्रकाश, सत्यपाल मिश्रा, अमित शर्मा, पंकज गुप्ता, गौरव व सुनील, शाकुल मिश्रा, सुरेश यादव, व वीरेश ने आंबेडकर के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया साथ ही भगवान शिव से देश व हिन्दू समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सजातिय बंधु हरिशंकर, नेत्रपाल मिस्त्री, गौरव कुमार, भानूप्रकाश, अमर सिंह, कृष्णवीर, विश्वनाथ गुरुमुखी, मुखराम सिंह, जीतेश सागर, गुलशन सागर, सुनील सागर, विजय सागर, सुरेंदर सागर व प्रेमपाल आदि लोग मौजद रहे।

(Visited 295 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here