बदायूं में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का प्रयास

0
230
बदायूं में महिला का अश्लील वीडियो

बदायूं में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया गया इसके बाद महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसी धमकी में आरोपी महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिल्ली ले जा रहा था रोडवेज पर महिला के चीखने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बदायूं का है। यहां के थाना अलापुर की रहने वाली एक महिला की शादी लगभग 2 साल पहले दिल्ली के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। इस महिला का पति किसी मामले में दिल्ली में ही जेल चला गया। महिला दिल्ली से अपनी मां के साथ अपने मायके चली आई थी। कस्बा व थाना कादरचैक के रहने वाले एक युवक ने इस महिला को बहला फुसला लिया। इसके बाद महिला का नहाते वक्त इस युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया।

READ MORE==तीन तलाक के बाद हलाला से बलात्कार पति गिरफ्तार, ससुर की तलाश

महिला को अश्लील वीडियो बनाकर महिला के साथ इस युवक तस्लीम ने कई बार बलात्कार किया। महिला अपनी इज्जत खराब ना हो इस वजह से चुपचाप रही। इसके बाद शुक्रवार को यह तस्लीम महिला को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए दिल्ली ले जा रहा था। महिला इस बात को सहमत नहीं थी। लेकिन युवक का विरोध नहीं कर पा रही थी। युवक व महिला जब बदायूं रोडवेज पर पहुंचे तब भीडभाड वाले इलाके में पहुंचकर महिला ने चीख पुकार मचा दी व कहने लगी कि उसे यह धर्मपरिवर्तन कराने के लिए दिल्ली ले जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन का प्रयास व बदायूं में महिला का अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

READ MORE==ओरछी चौराहे पर पुलिस की मिली भगत से जानवरों से भरे ट्रकों से अवैध वसूली

(Visited 428 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here