शाहजहांपुर की मस्जिद में धार्मिक ग्रथ जलाए, बवाल, मुकदमा दर्ज

0
225
शाहजहांपुर की मस्जिद में

शाहजहांपुर की मस्जिद में घुसे दो युवकों ने धार्मिक ग्रंथ जला दिए हैं जिस कारण से बवाल हो गया। समुदाय विषेश की गुस्साई भीड सडक पर आ गई। भीड ने भाजपा नेताओं के होर्डिंगों में आग लगा दी। पुलिस ने जैसे तैसे भीड को नियंत्रित किया। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई शुरू कर दी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के शाहजहांपुर के चैक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बावूजई में सैयद शाह फखरे आलम मियां की मस्जिद है। बुद्धवार शाम के समय मस्जिद में दो अज्ञात युवक घुस गए जिन्होंने शाहजहांपुर की मस्जिद में रखे धार्मिक ग्रंथ को आग लगा दी। नमाज के समय जब हाफिज नदीम व अन्य लोग पहुंचे तब वहां देखा कि धामिक गंथ के पन्ने जले हुए पडे हैं। इसके बाद अन्य लोगों को सूचना दी गई। देखते ही देखते बडी संख्या में लोगों की भीड मस्जिद के बाहर लग गई। आनन फानन में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही  शाहजहांपुर की मस्जिद के पास में बने एक शोरूम से दो युवक गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

READ MORE++बजीरगंज भाजपा नगर पंचायत चुनाव प्रत्याशी ने मंडल अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

यह संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन के समय की मांग की लेकिन भीड मेें अत्यधिक गुस्सा पनप रहा था। इसके बाद लोग हाईवे पर आ गए। जहां पहुंचकर कुछ लोगों ने भाजपा नेताओं के पोस्टर व होर्डिंग जलाने शुरू कर दिए। आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का पुलिस बल प्रयोग करते हुए भीड को हाईवे से खदेड दिया। इसके बाद लोग मस्जिद के आस पास एकत्र हो गए। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने भीड में उपद्रव करने वालों में भी 12 को नामजद करते हुए पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है। इस बारे में एसपी एस आनंद ने बताया कि माहौल पूरी तरह से नियंत्रण में है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। लोगों से आग्रह है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है।

READ MORE++बरेली में मौसेरी बहन को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(Visited 248 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here