पंकज शर्मा सिविल बार एसोसिएशन बिसौली के सचिव बने

0
254
पंकज शर्मा

सिविल बार ऐसोसिएशन के हुए चुनाव में पंकज शर्मा सचिव चुने गए हैं। जबकि अन्य सभी पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सह सचिव व आडीटर पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
यहां बता दें कि आज सिविल बार ऐसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सिविल कोर्ट परिसर बिसौली में संपन्न हुआ। जिसमें सचिव पद पर तीन प्रत्याशी रवेन्द्र प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा व गंगालहरी उपाध्याय मैदान में थे। सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुआ मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ। कुल मतदाता 97 में से 92 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव बाद हुई गिनती में पंकज शर्मा को 50 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी रविन्द्र प्रकाश शर्मा को 28 मत प्राप्त हुए। गंगालहरी उपाध्याय 14 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। यहां महत्वपूर्ण है कि सिविल बार ऐसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 26 जुलाई को प्रारम्भ हुई। जिसमें दिनांक 4 अगस्त को चुनाव होना था। इस समय अध्यक्ष पद पर योेगेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष पद पर लेखराज सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर संजीव यादव के सामने कोई प्रत्याशी ना होेने के कारण निर्विरोध चुन लिए गए। लेकिन सचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में आए, और अचानक हुए घटनाक्रम में तीनों प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। जिस कारण से चुनाव प्रक्रिया दोबारा प्रारम्भ की गई। इस समय सचिव, सहसचिव व आडीटर पद पर चुनाव होना था। इस बार चुनाव अधिकारी रामसरन शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी प्रवीन शर्मा ने चुनाव संपन्न कराया। जिसमें सहसचिव पद पर अब्दुल हसन, आडीटर पद पर संजीव शर्मा एडवोकेट निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर आशिक अली, रामवीर सिंह यादव, रामबाबू पंडित, सादिक अली खां, समरसिंह, राजेश मिश्रा, अनिल गुप्ता, व्योमेश चंद्र, जोगराज सिंह, जय ंिसह, विपेंद्र सक्सेना, अवनीश कुमार, मनोज शर्मा, शिवशंकर सक्सेना, सतेंद्र शर्मा, सुनील कुमार सिंह, सोमेश शर्मा, अंसार अली, मो0 अजीम, दिग्विजय शर्मा समेत बडी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

(Visited 530 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here