सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को जिंदा जलाया

0
144
सामूहिक दुष्कर्म

सरकार के कडे प्रयासों के बावजूद भी महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दरिंदों ने एक युवती को ले जाकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता द्वारा विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया। पीडिता को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया बाद में उसे लखनऊ रेफर कर दिया हैं। आईजी बरेली ने घटना स्थल का दौरा करने के साथ ही पीडिता के परिवार से भी बात की है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
घटना यूपी के जनपद पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली एक किशोरी घर पर अकेली थी। युवती की मां अपने मायके गई हुई थी। साथ ही उसका पिता खेत पर गया हुआ था। दो युवकों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर दोनों युवकों ने किशोरी पर डीजल डालकर जिंदा जला दिया। जिससे युवती लगभग 80 प्रतिशत तक जल गई। युवती के अत्यधिक जल जाने के कारण वह बेहोश हो गई। जब पिता खेत से वापस आया तब युवती उसको बेहोश मिली। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

READ MORE ==ब्लेकमेल करने की धमकी पर युवक ने दूसरे का प्राईवेट पार्ट काटा

युवती को जिला अस्पताल में जब तीसरे दिन होश आया। तब उसने परिजनों को पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद भी घटना की जानकारी होने से इंकार करती रही। मीडिया रिपोर्टस छपने के बाद जब मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया तब पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। युवती हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने युवती को लखनऊ रेफर कर दिया। आई जी रमित शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। घटना स्थल के दौरे के बाद वह युवती के परिवार वालो से भी मिले। इसके बाद आईजी ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह से ली। बाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर वहां भी जानकारी ली। आईजी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में देरी व पीडिता के बयान दर्ज ना हो पाने में लापरवाही पर भी रिपोर्ट मांगी है।

READ MORE ==फर्जी एसडीएम ठगी करते गिरफ्तार, जेल गई

(Visited 267 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here