उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा सपा डूबता हुआ जहाज है

0
117
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

बदायूं में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा डूबता हुआ जहाज है। यह पार्टी अंर्तकलह से जूझ रही है और पूरी तरह विघटित हो चुकी है।
बदायूं में कोई प्लाट मकान या दुकान बचा नहीं होगा, क्योंकि वो अवैध कब्जा करने वाले हैं। जबकि हमने इन्हें 2014 में परास्त किया, 17 में किया। 19 में किया और 2022 में तो 35 साल बाद दोबारा भाजपा की सरकार बनी। आने वाले दिनों में सपा हाशिये से भी नीचे चली जाएगी। इसके लिए इनकी अंतर्कलह काफी है।
उपमुख्यमंत्री गुरुवार को बदायूं दौरे पर पहुंचे थे। बरेली व बदायूं की सीमा पर बिनावर कस्बा में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह रफियाबाद गांव स्थित गौशाला गए। यहां गोपूजन करने के साथ व्यवस्थाएं देखीं। जबकि इसके बाद वहां गोबर से पेंट बनने वाली फैक्ट्री भी देखी जो स्वंय सहायता समूह द्वारा संचलित है। इसके अलावा उन्होंने घटपुरी गांव स्थित एसएचसी का निरीक्षण भी किया। वहीं बाद में सीधे ब्लाक सलारपुर के दहेमी गांव जा पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। और उन्हें अपने हाथ से खिलाया।

READ MORE ==डिप्टी एसपी की पत्नी ने बलात्कार की धमकी में फंसाकर शादी की, अब करती है मारपीट

जबकि बाद में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्लांट भी देखाकर उसका लोर्कापण किया। दहेमी में खेल मैदान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वहां क्रिकेट पिच पर बैट हाथ में लेकर किया। उन्होंने यहां बच्चों के साथ चंद मिनट क्रिकेट भी खेला। जबकि इसके बाद वहां मेधावियों को लैपटाप व मोबाइल भी बांटे। वहां मौजूद जनसभा को भी केंद्र व प्रदेश की नीतियों से अवगत कराया। बृजेश पाठक ने स्पष्ट कहा कि जब भी वह किसी जिले में समीक्षा के लिए पहुंचते हैं तो वहां की समस्याओं का फीडबैक पहले से ही ले आते हैं। इसके आधार पर ही समीक्षा की जाती है। अफसरों से जवाब जरूर मांगा जाएगा। लापरवाही या कोताही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योंकि अधिकारी बैठक में सब कुछ अच्छा-अच्छा बताएंगे। विभागवार व बिंदुवार सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बदायूं के लोगों के जीवन में बदलाव लाने समेत जिले को प्रथम श्रेणी के विकसित जिले का दर्जा दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। जनप्रतिनिधियों से बात हो चुकी है। इससे तमाम इनपुट मिला है। जिस पर काम किया जाएगा। योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना हमारा धर्म है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक, हरीओम पाराशरी, शिवम शंखधार, रूदायन चेयरमेेन अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

READ MORE ==फुफेरी बहन से घर में घुसकर दुष्कर्म, वीडियो बनाया, विरोध करने पर पीटा

(Visited 118 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here