भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल की यूपी से होने वाली है विदाई

0
897

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री का पद सबसे ताकतवर पद माना जाता है इस समय यूपी में इस पद पर सुनील बंसल Sunil Bansal तैनात हैं। मुख्यमंत्री से तालमेल नहीं आने के कारण यूपी से उनकी विदाई तय मानी जा रही है। इसके साथ ही यूपी में नए संगठन महामंत्री की तैनाती होने की संभावना पूर्ण हो गई हैं। यह नियुक्ति मई 2022 में होना लगभग तय है।

Read More —–भ्रामक जानकारी देने वाले केंद्र व्यवस्थापक राहुल कुमार निलंबित

भाजपा से जुडे सूत्र बताते हैं कि यूपी में 2017 में योगी सरकार के बनने के बाद से ही सुनील बंसल Sunil Bansal सरकार पर हावी हो गए थे। पूरी मशीनरी सुनील बंसल के हिसाब से ही चलती थी। सूत्रों का यहां तक कहना है कि सरकार में अधिकतर आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की तैनाती सुलील बंसल Sunil Bansal की ही मर्जी से होती थी। इसी बात से योगी आदित्यनाथ व सुनील बंसल Sunil Bansal की आपस में पटती नहीं थी। यह ंअलग बात है कि दोनों ही नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर ना तो कभी आपस में टकराव की बात स्वीकार की और ना ही कभी एक दूसरे के खिलाफ कोई बयानबाजी ही की। लेकिन उनकी आपस में नाराजगी जग जाहिर हो गई थी। सुनील बंसल Sunil Bansal बीते नौ साल से संगठन महामंत्री के पद पर तैनात हैं, उनकी तैनाती 2014 में की गई थी। तभी से वह लगातार यूपी को सफलता दिलाने की चढाई चढते जा रहे हैं। इसी कारण जब यूपी में सरकार बनी तब सुनील बंसल सरकार पर हावी हो गए।

Read More ——-बलिया के पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में बदायूं के पत्रकारों का ज्ञापन

लेकिन जब 2019 का चुनाव आया तब योगी आदित्यनाथ ने संगठन के बडे नेताओं से कह दिया था कि अगर यूपी में अच्छा परिणाम चाहते हो तो सुनील बंसल Sunil Bansal का दखल घटाना पडेगा, और हुआ भी ऐसा ही। इसके बाद परिणाम भी योगी ने केंद्रीय संगठन में मन मुताबिक दे दिए। इसी समय से सुनील बंसल Sunil Bansal के अधिकारों में कुछ कमी तो हो गई लेकिन योगी से पटरी सही नहीं आई। समस्या यूपी चुनाव 2022 में भी दिखाई दी। इसके बाद अगर हम एक न्यूज चेनल अस्टिवा न्यूज की मानें तो इस समय हरिद्वार में संघ का चिंतन शिविर चल रहा है। जिसमें सुनील बंसल की विदाई लिखी जा चुकी है। सुनील बंसल Sunil Bansal ही यूपी के साथ तीन अन्य राज्यों के संगठन महंामंत्री भी बदले जाऐंगे।

Read More ——–थाना बजीरगंज: मुख्यमंत्री व भाजपा को अश्लील गाली देने वाले महेंद्र जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूत्र यह भी बताते हैं कि जब सरकार बनने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर आए थे उस समय योगी आदित्यनाथ व भागवत के बीच बडी बातें हुई थी। जिनमें उन्हें 2024 की लडाई से पहले सुनील बंसल Sunil Bansal का हस्तक्षेप नहीं चाहिए। इसी कारण से मई 2022 में सुनील बंसल की यूपी से विदाई होने वाली है। यह भी हो सकता है कि सुनील बंसल नौ साल के सफल कार्यकाल के लिए संगठन उन्हें इनाम देकर केंद्रीय संगठन में शामिल कर सकता है। अब क्या होगा यह तो आने वाला मई का महीना ही बताएगा।

Read More ——–रिवाल्वर रानी तमंचा सहित गिरफ्तार

(Visited 787 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here