जायंट्स क्लब ने बिसौली में फहराया 51 फुट का तिरंगा

0
253
जायंट्स क्लब

पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। नगर व क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम भी किए गए।
यहां बता दें कि सोमवार को पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बनाया गया। जिसके तहत सिविल कोर्ट परिसर में सिविल जज जू0डि0 मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। Monu Mahajanउन्होंने देश व समाज के प्रति लोगों को उनके कर्तव्यों का आहवान किया। तहसील परिसर में एसडीएम ज्योति शर्मा ने हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया। उन्होंने भी लोगों को समाज के प्रति सजग रहने का आहवान किया। नगर पालिका परिषद बिसौली के चेयरमेन अबरार अहमद ने झण्डा आरोहण किया। इसके साथ ही सर्वाधिक चर्चित ध्वजारोहण व प्रभात फेरी का कार्यक्रम जायंट्स क्लब का रहा। जायंट्स क्लब के सदस्यों ने 51 फिट का तिरंगा फहराया। इसके साथ ही पूरे नगर में प्रभात फेरी भी निकाली।जायंट्स क्लब

READ MORE ==मुकेश अंबानी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी

51 फिट के तिरंगा के साथ निकलने वाली प्रभात फेरी के साथ बैंड बाजे के साथ ही डीजे भी बज रहा था। डीजे पर देश भक्ति के गीत बज रहे थे। यह प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा ही लग रही थी। इसकी छटा देखते ही बन रही थी। जायंट्स क्लब के सदस्यों के साथ ही नगर के महत्वपूर्ण नागरिक भी इसमें शामिल हुए। सबसे पहले नगर की अग्रवाल धर्मशाला पर एसडीएम ज्योति शर्मा ने ध्वजारोहण कर इस प्रभातफेरी/तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह यात्रा सराय से बीच कुंआ, बुद्धबाजार, बजरंग चैक, मेन चैराहा होते हुए पूरे नगर में घूमी।

READ MORE ==पाकिस्तानी झंडा घर पर लगाया, वीडियो वायरल, गिरफ्तार

इस यात्रा का जोश देखते ही बन रहा था। जो भी इस यात्रा को देख रहा था वह हर व्यक्ति यही कह रहा था वाह। इस जोश की पूरे नगर में व्यापक चर्चा रही। इस यात्रा में नगर के सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। जिनमें चेयरमेन अबरार अहमद, सभासद मोहित गुप्ता उर्फ मोनू महाजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमेन अशोक वाष्र्णेय, नगर पालिका परिषद की पूर्व प्रत्याशी सरिता वाष्र्णेय, भाजपा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, संजीव अग्रवाल, प्रशांत गग, अनुपम वाष्र्णेय, बलवीर मिश्रा एडवाकेट, विजय सिंह एडवोकेट, लखन शर्मा, कुलदीप वाष्र्णेय, प्रवीन अग्रवाल नादान, कपिल कुमार, समेत बडी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

READ MORE ==देश विभाजन के विरोध मे बगरैन मे निकाला मौन जूलूस

(Visited 237 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here