भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष समेत चार पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज

0
238
बजीरगंज में संदूक में बंद

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष समेत चार लोगों पर नगर पंचायत ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली, मारपीट व गालियां देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यह मुकदमा एसडीएमए बिसौली के कहने पर दर्ज किया गया है।
यहां बता दें कि नगर पंचायत बजीरगंज के रहने वाले मनोज कुमार का कहना है कि उसने नगर पंचायत बजीरगंज का पार्किंग का ठेका है लेकिन भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, व उसके साथी नन्हें, अर्जुन ंिसह व हेमेंद्र वाहन चालकों से बिना किसी आदेश के अवैध रूप से वसूली करते हैं। जब मनोज ने मना किया तब इन सभी आरोपियों ने मनोज के साथ मारपीट की गाली गलौज की। इस घटना से परेशान मनोज ने थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष का नाम शामिल होने के कारण पुलिस ने कोई सहायता करने के बजाए मनोज को डांट कर भगा दिया। इसके बाद परेशान हाल मनोज एसडीएम बिसौली के कार्यालय में पहुंचा व उसने पूरी बात बताई तब एसडीएम ने थाना वजीरगंज से व नगर पंचायत वजीरगंज से पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ज्याति शर्मा ने थाना वजीरगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विवेचना का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। सूत्र बताते हैं कि विशाल गुप्ता को कई सफेद पोशों का संरक्षण प्राप्त है। इस मामले में थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रकाश सिंह ने बताया कि वादी मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आऐंगे उसी के आधार पर कारवाई की जाएगी।

(Visited 571 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here