थाना बजीरगंज व ओरछी में रात में खुलेआम हो रहा है अवैध खनन

0
234

प्रदीप पाल बजीरगंज/ पंचू गोपाल वाष्र्णेय ओरछी
बदायूँ जिले में शाम ढलते ही खनन माफिया के हौसले बुलंद हो जाते हैं। शाम ढलते ही अपने-अपने मशीनें लेकर क्षेत्र में निकल जाते हैं। सुबह दिन निकलने से पहले क्षेत्र में से गायब हो जाते हैं। खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं।
थाना वजीरगंज क्षेत्र व ओरछी में खनन माफियाओं पर कोई भी कार्रवाई ना होने पर आए दिन जमकर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद और पुलिस की सरपरस्ती के चलते अबैध खनन चल रहा है। यह ऐसे ही नहीं यहां थाना पुलिस के द्वारा प्रतिदिन खनन माफियाओं से सांठ गांठ चल रही हैं। वहीं रात दिन खनन माफिया अवैध खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं प्रतिदिन गांव वीरमपुर के जंगल से वजीरगंज व सैदपुर में मिट्टी भरी ट्रालियां फर्राटे भरती रहती हैं।

Read More ==== तनु श्री दत्ता ने मेरा बलात्कार किया: राखी सावंत
शाम ढलते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो जाते हैं हल्का दरोगा से खनन माफियाओं की सांठगांठ हो जाती है। अधिकारियों ने खनन माफियाओं के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया। प्रशासन की कोई भी कार्रवाई ना होने के कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर हैं। क्षेत्र में खनन माफिया एक रात में तीन चार जगह मिट्टी डालने का कार्य करते हैं। खनन माफिया अवैध खनन कर राजस्व विभाग को लाखों रुपयो का चूना लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से कस्बा सैदपुर व वजीरगंज में प्लाटों में पढ़ रही है। इधर ओरछी क्षेत्र में भी खुले आम खनन हो रहा है। जब भी पुलिस से इस बारे में बात की जाती है तब पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने इंकार कर देती है।

Read More ====एमएफ हाईवे पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगाए लाल निशान, हडकंप

(Visited 172 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here