जायंटस ग्रुप ऑफ बिसौली महिला महिला समृद्धि को मिले 4 अवार्ड

0
626

बिसौली
जायंटस वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के वार्षिक अधिवेशन तथा अवार्ड समारोह में जायंटस ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए 4 अवार्ड प्रदान किये गये। चंदौसी में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जायंटस वेलफेयर फेडरेशन के विश्व उपाध्यक्ष श्री एस पी चतुर्वेदी तथा फेडरेशन अध्यक्ष श्री कृष्ण अवतार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा से बडा कोई धर्म नहीं है। इस सेवा के लिए जायंटस गुप से अच्छा कोई ग्रुप नहीं है। समाज में सभी तरह के लोग हैं इसलिए कमजोर को भी बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध हो सकें इसलिए हमें इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मामले में जायंटस ग्रुप आफ महिला समृद्धि ने बेहतर काम किया है। इस कार्यक्रम में जायंटस ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष स्वाति गुप्ता को बेस्ट अध्यक्ष, सचिव आँचल वार्ष्णेय को बेस्ट सचिव, बेस्ट जायंटस सप्ताह, बेस्ट वैक्सीनेशन कैम्प का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वाति गुप्ता, आँचल वार्ष्णेय, रितु साहनी, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, अंजलि अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय, रोजी अग्रवाल उपस्थित रहीं।

(Visited 147 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here