राशन कार्ड: 1 जून से घर घर जाकर होगा सत्यापन

0
248

आगामी 1 जून से पूरे प्रदेश में राशन कार्डों का सत्यापन प्रदेश सरकार की ओर से किया जाएगा। इसमेें पात्र व अपात्र तय किए जाऐंगे। अपात्रों के राशन कार्ड काटे जाऐंगे।
सरकार के आदेशानुसार अगली 1 जून से राशन कार्डों का सत्यापर शुरू होगा। सत्यापन के दौरान अपात्र कार्डधारक का राशन कार्ड निरस्त होगा। वहीं नए पात्र परिवारों को राशन लाभार्थी की सूची से जोड़ा भी जाएगा।
टीम बनाकर घर – घर होगा सत्यापन
राशनकार्डो के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी द्वारा टीम बनाई जा रही है। यही टीमें कार्डधारकों के घर-घर जाकर राशनकार्ड का सत्यापन करेंगी। डीएसओ भी मौजूद रहेंगे। राशन कार्ड सत्यापन को बनाई जा रही टीम में गांव में ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल व आपूर्ति विभाग के कर्मचारी की संयुक्त टीम सत्यापन का कार्य करेगी। यही नहीं 10-10 गांव पर एक जिला स्तरीय अधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम भी रेंडम आधार पर चेकिंग करेंगी। शहरी क्षेत्र में नगर निगम व आपूर्ति विभाग की टीम राशनकार्डों की जांच के लिए लगायी जाऐंगी। यही नहीं सत्यापन के लिए कोटे की दुकान वार नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं। डीएसओ बताते हैं कि सत्यापन के दौरान अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त किए जाने के साथ ही पात्र लोगों को राशन व्यवस्था से जोड़ा भी जाएगा। मुख्यमंी योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की मंशा है कि किसी भी कीमत पर कोई अपात्र छूटना नहीं चाहिए। जबकि पात्रों को यह राशन मिलना भी नहीं चाहिए। जो अपात्र हैं उनका राशन कार्ड कट जाना चाहिए जबकि जो पात्र हैं और उनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें राशन कार्ड मिलना चाहिए। Read More —बरेली: गुण्डे पति पत्नी ने पुलिस पर की फायरिंग, गिरफ्तार
कौन अपात्र है —-
1. वह व्यक्ति जिसके परिवार में चार पहिया वाहन जैसे ट्रैक्टर या कार है।
2. वह परिवार जिसके घर में ए सी लगा हुआ है।
3. वह परिवार जिसके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है।
4. वह परिवार जिसके पास शहरी क्षेत्र में 100 वर्गमी से अधिक का पक्का मकान या फिर ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्गमी का प्लाट है।
5. वह परिवार जिसमें कोई भी सरकारी कर्मचारी है।

Read More —बिसौली: गैंगस्टर की 22 लाख की संपत्ति जब्त

(Visited 293 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here