पति पत्नी में आपस में झगडा हो गया तब पति इतना गुस्सा हो गया कि उसने आत्म हत्या का कदम उठाते हुए स्वयं को गोली मार ली। पति को बरेली अस्पताल में रेफर किया गया है।
युवक के गोली लगनेे के बाद अफरा तफरी मच गई। तत्काल ही युवक को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल बदायूं में भी प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बरेली रेफर कर दिया गया।
मामला यूपी के बदायूं जनपद के कोतवाली व नगर दातागंज के गांव शाहजहांपुर के निवासी पवनीश पुत्र प्रकाश शनिवार शाम अपने घर पर था। पवनीश की ससुराल भी इसी गांव में ही है। कुछ दिन पहले पवनीश का पत्नी से विवाद हो गया था। इसके चलते पत्नी आशा अपने मायके चली गई थी।
Read More =====बिसौली: गैंगस्टर अकरम कुरैशी की साढे सात लाख की संपत्ति जब्त
शनिवार शाम को पवनीश अपनी पत्नी को लेने के लिए गांव में ही स्थित अपनी ससुराल गया। जहां उसे उसकी पत्नी आशा नहीं मिली। पता करने पर बताया गया कि पत्नी आशा परिवार वालों के साथ पूर्णागिरी गई है।
इसके बाद पवनीश ने पत्नी को फोन किया और दोनों के बीच फोन पर ही कहा सुनी हो गई। इसके बाद पवनीश अपने घर आ गया और उसने घर के बाहर ही खुद को गोली मार ली। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वजन उसे लेकर दातागंज सीएचसी पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल और जिला असप्ताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दातागंज प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Read More =====थाना फैजगंज बेहटा: जेठानी पर देवरानी की हत्या का आरोप, लाश पोस्टमार्टम को भेजी