बिसौली: निकाह में मांगी कार, चले लाठी डण्डे छह घायल, दुल्हन का ससुराल जाने से इंकार

0
341
Bisauli News

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें निकाह के दौरान दूल्हे की मां ने कार की मांग कर डाली इसी समय दोनों पक्षों में बात बिगड गई और मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया है। आस पडोस के लोग समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
मामला यूपी के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के थाना बजीरगंज के कस्बा सैदपुर का है। सैदपुर निवासी खलील के घर बदायूं के मोहल्ला जालंधरी सराय से बारात आई थी। अन्य सभी औपचारिकताओं के बाद निकाह का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक ही दूल्हे की मां ने दहेज में कार मांग ली। दहेज में कार की बात पर लडकी पक्ष के लोगों ने कार देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी।

Read More =======सपा नेता को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को पीटा

इसके बाद गाली गलौज शुरू हो गई यही गाली गलौज मारपीट में बदल गई। मारपीट में दुल्हन पक्ष के नदीम, आसिफ, फईम व दूल्हे पक्ष के फरहान खान, पुत्तन खा व रईस घायल हो गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजीरगज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दूल्हे व उसके बहनोई को हिरासत में लेकर पूंछ तांछ शुरू कर दी है। इधर दुल्हन ने निकाह होने के बावजूद भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया है। दुल्हन का कहना है िकवह अब इस ससुराल नहीं जाएगी। जबकि कुछ लोग मामले को सुल्टाने में लगे हैं। इस बारे में थाना प्रभारी वजीरगंज प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी हेै दोनों पक्षों में फैसले का बात चल रही है। जब तहरीर आएगी तब तहरीर के आधार पर कानूनी कारवाई की जाएगी।

Read More =======बदायूं: तमंचे की नोक पर नाबालिग बुआ भतीजी के बलात्कार का प्रयास

(Visited 390 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here