बिसौली: बडे भाई की शादी छोटे की करंट से मौत, शोक

0
315
Parvenagar current death

यूपी के जनपद बदायूं के थाना बिसौली के गांव परवेज नगर में बड़े भाई की शादी के मंडप कार्यक्रम में पंखा के करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां काफूर हो गईं। परिवार के लोगों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया बल्कि सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। दुख की इस घडी में पांच लोग बरात लेकर बरेली रवाना हुए और शादी कराई गई। यह हादसा रविवार रात हुआ।
बिसौली केातवाली क्षेत्र के ग्राम परवेजनगर निवासी किशनलाल के तीसरे नंबर के बेटे विकास की सोमवार को शादी थी। रविवार को घर में मंडप कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कई रिश्तेदार आए हुए थे। शाम के समय कुछ रिश्तेदार खाना खा चुके थे जबकि कुछ लोग खाना खाने के लिए रह गए थे। इसी दौरान किशनलाल का सबसे छोटा 18 वर्षीय बेटा विक्रम रिश्तेदारों के लिए पंखा लगा रहा था।

Read More ======थाना बिसौली :राजमिस्त्री खिलाफ एफआईआर दर्ज

घर वालों ने बताया कि विक्रम एक तार लगा चुका था। दूसरा तार लगाने की कोशिश कर रहा था। तभी उसको तेज करंट लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। यह देखकर वहां मौजूद परिज व रिश्तेदारों ने उसे देखा। रिश्तेदारों व परिवार वालों ने जैसे-तैसे तार हटाया और युवक को उठाया। परिवार वाले उसे तुरंत निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। उन्होंने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सुबह विक्रम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि चूंकि शादी पहले से निर्धारित थी इसलिए उसे टाला भी नहीं जा सकता था और दुख की इस घड़ी में शादी की खुशी भी नहीं मना सकते थे। केवल पांच लोग बरात लेकर गए हैं। केवल रस्में निभाई जा रही हैं।

Read More ======वजीरगंज: करंट लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

(Visited 259 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here