बदायूं: हथकडी से हाथ निकालकर आरोपी फरार

0
309

यूपी के बदायूं जनपद के थाना अलापुर से मेडीकल परीक्षण को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा आरोपी हथकडी से हाथ निकाल का भाग गया। जो गुरूवार देर रात तक नहीं मिल सका था।
यहां बता दें कि अलापुर पुलिस की म्याऊं पुलिस चैकी इंचार्ज धनंजय पांडे ने एक आरोपी सर्वेश पुत्र राजेंद्र को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही एक अन्य मुल्जिम दीपक शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा को भी चाकू के साथ ही इसी पुलिस चैकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को लेकर एक सिपाही देवेन्द्र व एक होमगार्ड रामपाल बस से बदायूं लाए थे। इनको पहले दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल मेडीकल परीक्षण के लिए ले जाना था इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश करना था। बदायूं में बस से उतरकर जैसे ही दोनों आरोपियों के साथ सिपाही व होमगार्ड बदायूं क्लब के सामने से गुजर रहे थे इसी समय एक आरोपी सर्वेश हथकडी से हाथ निकाल कर प्राईवेट बस स्टैण्ड की ओर भागा।

Read More ———स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी सचिव अपने गिरोह के साथ गिरफ्तार

सिपाही देवेन्द्र भी उसके पीछे पीछे भागा लेकिन सिपाही उसे पकड नहीं सका। आरोपी सर्वेश किसी वाहन में बैठकर फरार हो गया। इसके बाद सिपाही ने पुलिस को सूचना दी तब सिविल लाइंस व कोतवाली इंस्पेक्टर, अलापुर इंस्पेक्टर व चैकी इंचार्ज धनंजय पाण्डे भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाशी के बाद भी आरोपी नहीं पकडा जा सका। इधर मामले की जानकारी होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। इधर आरोपी के सर्वेश के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में एसपी सिटी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मेडीकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। इसी समय आरोपी सर्वेश हथकडी से हाथ निकालकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जबकि सिपाही के खिलाफ जांच बिठा दी गई है जिसे सीओ दातागंज करेंगे।

Read More ———निर्दयता : 13 साल की नाबालिग से 80 लोगों ने किया बलात्कार

(Visited 569 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here