बदायूं: कलान के व्यापारी के बैग काटकर आठ लाख रूपए उडाए

0
239

चोर उचक्कों का भी अपना अलग संसार है यह आंखों से काजल चुराने का हुनर रखते हैं। ऐसा ही एक वाक्या आज हुआ। शाहजहांपुर के कलान के किराना व्यापारी सचिन गुप्ता किराने का माल खरीदने के लिए बरेली जा रहे थे। वह बस से बरेली जा रहे थे। उनके पास अपना बैग था जिसमें सात लाख नब्बे हजार रूपए रखे थे। बैग अपने पास रखकर सचिन गुप्ता बस में बैठ गए। इसके बाद बस जब बदायूं में पुलिस लाइन चैराहे पर पहुंचे तब सचिन ने देखा कि बेग कटा हुआ है, और उसमें रखे रूपए गायब हैं।

Read More ——-निर्दयता : 13 साल की नाबालिग से 80 लोगों ने किया बलात्कार

सचिन ने शोर शराबा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व्यापारी को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पूरी जानकारी की। अब सीओ पुलिस आलोक मिश्र मामले की जांच कर रहे हैं पूरी घटना के बारे में जानकारी कर रहे हैं। पुलिस इस बात को लेकर भी असमंजस में है कि घटना स्थल क्या है। फिलहाल मामले की जानकारी चल रहे हैं।

Read More ——–बिसौली कोतवाल ने की विधायक से अभद्रता, बाद में माफी मांगी

(Visited 176 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here