योगी बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
613
sworn oath

यूपी में दोबारा से भाजपा सरकार बनने की औपचारिक घोषणा हो गई है। योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस अवसर पर भाजपा के उत्तर प्रदेश के लिए कंेन्द्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह व सह पर्यवेक्षक रघुवर दास मौजूद रहे।
यहंा बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पिछली सरकार में वित्तमंत्री रहे सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव किया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रताप शाही ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद सभी विधायकांे ने सर्व सम्मति उन्हंे अपना नेता चुन लिया। इसके बाद योगी आदित्य नाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले व सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिस पर राज्यपाल ने आदित्य नाथ को शपथग्रहण का न्योता दिया।
योगी ने तोडा 37 साल का रिकार्ड
यहंा बता दें कि बीते 37 सालों से काई भी सरकार रिपीट नही ंकर पाई है। यह पहली सरकार होगी जो 37 साल का रिकार्ड तोडते हुए दोबारा से सरकार में लौट रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी वर्ष 1985 में दोबारा से सरकार बनाने में सफल रहे थे। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तराखंड अलग होने के बाद योगी आदित्यनथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो दोबरा मुख्यमंत्री बन रहे हैं।
प्रत्यके विधानसभा से बुलाए कार्यकर्ता
दोबारा सरकार बनने को भाजपा खास बनाना चाहती है इसलिए भाजपा ने अपने सभी जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही प्रत्येक विधानसभा से 100 कार्यकर्ताओं को भी बुलाया है। इसके लिए शपथग्रहण राजभवन के बजाए इकाना स्टेडियम में रखा गया है। इसके लिए यहां बडे बडे होडिंग व बैनर लगाए गए हैं। पूरे इकाना स्टेडियम को दुल्हन की तरह से समझाया गया है। भाजपा के बडे नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, व राजनाथ सिंह की तस्वीरें भी यहां की दीवारों पर लगाई गई हैं।
अखिलेश, प्रियंका, व मायावती समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्याता भेजा गया है। इस बार भाजपा ने अपने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शपथग्रहण में शामिल होने की दावत भेजी है। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही कई उद्योगपतियों को भी आमंत्रित कर बुलाया गया है।

(Visited 157 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here