सट्टा बाजार में सपा या भाजपा किसकी सरकार

0
838

सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण है। इसके साथ ही लोगांे में यूपी विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा या कौन हारेगा इसकी भी चर्चा जगह जगह चल रही हैं। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं तो भाजपा के समर्थक व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन इस सबसे दूर सट्टा बाजार भी अपने अपने जीतने के लिए दावे लगा रहा है। कहा जाता है कि सट्टा बाजार में दांव लगाने वाले सटोरिया अच्छा आंकडा लगा लेते हैं।
गुजरात के सट्टा बाजार मंे सटोरिया इस समय सबसे ज्यादा दांव भाजपा पर लगा रहे हैं। जबकि इनकी दूसरी पसंद समाजवादी पार्टी है। इन सट्टे बाजों की दुनिया में भाजपा जीत रही हैं और भाजपा की अगली सरकार बन रही है। लेकिन सीटों का आंकडा पहले से घटती दिखाई दे रही हैं। सट्टा बाजार के अुनसार भाजपा को 220 सीटों के आसपास मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि समाजवादी पार्टी को यह लोग 2017 से काफी बढी सीट दिखा रहे हैं। इन सट्टे बाजों के अनुसार समाजवादी पार्टी 135 से 140 सीटें जीतती दिख रही है। जबकि भाजपा को सट्टा बाजार 100 से अधिक सीटों का नुकसान दिखा रहा है।
एक सटोरिया ने बताया कि भाजपा को अधिक सीटें मिलने की उम्मीद थी। लेकिन कई समस्याओं के बढने के कारण भाजपा को उम्मीद से बहुत कम सीटें मिलने की उम्मीद है। यहां महत्वपूर्ण है कि बीते 21 साल में कोई भी पार्टी दोबारा सरकार बनाने में सफल नहीं हुई हैं इसपर भी कई सटोरिया सपा की सरकार बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए यहां सपा का भाव अधिक है। कहीं कहीं सटोरिया बसपा पर भी दांव लगा रहे हैं वैसे सटोरिया बसपा को 15 से 20 सीटें ही दे रहे हैं। सट्टा बाजार कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को कोई भाव नहीं दे रहे हैं। 403 विधानसभा की सीटों में जिस भी पार्टी को 202 सीटें प्राप्त होंगी उसी की सरकार बनेगी। लेकिन दोनों ही राजनैतिक पार्टियों के नेता अपनी अपनी सरकार बनाने के लिए आत्मविश्वास से लवरेज दिखाई दे रहे हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने शपथग्रहण की तारीख तय की
समाजवादी पार्टी गठबंधन की पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अंतिम चरण के मतदान के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के लोग मुर्गा, शराब बांटते हुए पकडे जा रहे हैं। सपा सरकार ही बनेगी। इसके लिए आप सभी 14 तारीख को शपथग्रहण में सादर आमंत्रित हैं।

(Visited 356 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here