बिसौली: मिट्टी की ढांग में दो महिलाऐं दबीं, मौत

0
197
बिसौली के गांव सलेमपुर का है। बुद्धवार को सुबह गांव की कई महिलाऐं मिट्टी खोदने गईं थीं। इनमें से मिट्टी की ढांग गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। इस ढांग में

बिसौली में मिट्टी की ढांग में दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बदायूं की कोतवाली बिसौली के गांव सलेमपुर का है। बुद्धवार को सुबह गांव की कई महिलाऐं मिट्टी खोदने गईं थीं। इनमें से मिट्टी की ढांग गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। इस ढांग में सलेमपुर की प्रवेश पत्नी महावीर, पूनम पत्नी प्रमोद, हरदेई पत्नी अमर सिंह, व संगीता पत्नी मोरपाल मिट्टी खोदने गईं थीं। यह महिलाऐं मिट्टी खोद ही रहीं थीं कि अचानक ही यह मिट्टी की ढांग भरभराकर गिर गई।

READ MORE —धर्म परिवर्तन ना करने पर प्रेेमी ने प्रेमिका को चैथी मंजिल से फेंका, मौत

इस ढांग के गिरने से चारों ही महिलाऐं दब गईं। जिनमें से पूनम व प्रवेश की मौके पर ही दब गईं। जबकि हरदेई व संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनको बिसौली ले जाकर एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सलेमपुर से बहुत से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक महिलाओं के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका प्रवेश अपने पीछे अपने एक वर्षीय मासूम बच्चे को छोड गई है। जबकि मृतका पूनम के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। कोहराम की सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

READ MORE —प्रेमिका को आरी से काटा, 35 टुकडे कर फ्रिज में डाले

(Visited 316 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here