वृन्दावन के गार्डन होटल में भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत

0
158
वृन्दावन के गार्डन होटल

वृन्दावन के गार्डन होटल में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि होटल में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आग से होटल स्टाफ व मौजूद लोगों में भगदड मच गई।
यहां बता दें कि यूपी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वृन्दावन में बसेरा गुप के एक होटल वृन्दावन गार्डन में गुरूवार सुबह अचानक ही भीषण आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी है। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक बुरी तरह से झुलस गए है। झुलसे हुए दोनों युवकों को आगरा के एसएन मेडीकल कालेज को रेफर कर दिया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर वृन्दावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले में जुट गई है।

READ MORE ==बिसौली से वापस लौट रहे युवक को गोली मारी, घायल

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। रामकृष्ण अस्पताल के निकट बसेरा ग्रुप का होटल वृन्दावन गार्डन है। यह होटल तीन मंजिल है। अचानक ही तीसरी मंजिल पर सुबह लगभग पांच बजे आग की लपटें दिखाई देने लगीं। इसी समय अचानक ही अफरातफरी मच गई। आग का विकराल रूप देखते ही होटल में मौजूद श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे। सूचना पर पुलिस के साथ साथ 108 नंबर की गाडी भी वृन्दावन के गार्डन होटल पहुंच गई। बडी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। करीब एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग बुझ पाई इसके बाद जब अंदर घुस कर देखा गया तब दो लाशें होटल के एक कमरे में मिलीं। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक स्टोर में सो रहे थे। उन्होंने स्टोर में भागने का प्रयास किया होगा ीलेकिन वह निकल नहीं पाए होंगे इस कारण से दोनों की मौत हो गई।

READ MORE ==मुलायम सिंह की स्मृति में हुए कार्यक्रम में कुर्सी के लिए भिडे सपा नेता, वीडियो वायरल

(Visited 131 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here