Cricket : सूर्य कुमार यादव ने तोडा विराट कोहली का रिकार्ड

0
232
Cricket : सूर्य कुमार यादव

सूर्य कुमार यादव ने क्रिकेट Cricket  की दुनिया में तहलका मचाते हुए पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकार्ड तोडने के साथ ही कई कारनामे किए जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है।
यहंा बता दें कि सूर्य कुमार यादव भारतीय क्रिकेट Cricket का एक तेजी से उभरता हुआ सितारा हैं। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली का रिकार्ड तोडते हुए एक कलेंडर वर्ष में टी 20 में 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कोहली ने वर्ष 2016 में एक कलेंडर वर्ष में 7 बार पचास से ज्यादा का स्कोर खडा किया था। जबकि सूर्य कुमार यादव ने यह कारनामा आठ बार कर लिया है।

 

READ MORE == सपा नेता आजम खां को तीन साल की सजा, जाएगी विधायकी

इस वर्ष सबसे ज्यादा रन
इस खिलाडी ने वर्ष 2022 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड बनाया है। यादव ने इस साल की 25 पारियों में 867 रन बनाए हैं। इस मामले में इस खिलाडी ने मोहम्मद रिजवान को अपने पीछे छोड दिया है। उन्होंने 20 पारियों में 839 रन बनाए हैं।
8 गेंदों में 34 रन बनाए
सूर्य कुमार यादव ने 8 गेंदों में 34 रन बनाने का अनोखा रिकार्ड भी बनाया। भारत नीदर लेंड मैच में यादव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 25 गेंदों पर 51 रन बनाए थे। यह रन उन्होंने 204 के स्टाªइक रेट से बनाए हैं। इस पारी में उसने सात चैके लगाते हुए एक छक्का भी लगाया है। इस पारी में सूर्य कुमार यादव ने कई रिकार्ड भी अपने नाम किए।

READ MORE बिल्सी विधायक के बिसौली के रिश्तेदार से शराब मांगने वाला सिपाही सस्पेंड

(Visited 249 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here