ब्लेकमेल करने की धमकी पर युवक ने दूसरे का प्राईवेट पार्ट काटा

0
178
ब्लेकमेल करने की धमकी से

ब्लेकमेल करने की धमकी से परेशान युवक ने दूसरे युवक का प्राईवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद वह दर्द से कराहने लगा। घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला यूपी के जनपद बरेली के थाना कोतवाली का है। यहां के एक होटल में यह वारदात हुई। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में दो दोस्त ठहरे हुए थे। दोनों में आपस में अचानक ही ब्लेकमेल करने की धमकी से झगडा हो गया। झगडा इतना बढ गया कि एक ने दूसरे युवक का प्राईवेट पार्ट काट डाला। जिससे वह चीखने चिल्लाने लगा। होटल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है।

READ MORE ==फर्जी एसडीएम ठगी करते गिरफ्तार, जेल गई

इसके साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि आरोपी युवक की कोई अश्लील वीडियो घायल युवक के पास थी। जिसके माध्यम से घायल युवक उसे बार बार अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसके साथ ह ीवह उसके साथ बार बार अप्राकृतिक दुष्कर्म भी करता था। दोस्त की इसी हरकत से परेशान होकर उसने उसका प्राईवेट पार्ट ही काट डाला।
आरोपी ने क्या कहा
आरोपी युवक ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह दोनों ही बरेली नगर निगम में संविदा कर्मचारी हैं। एक साल पहले दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद एक दिन दोनों होटल में गए थे। घायल युवक ने आरोपी युवक के साथ कुकर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद से वह बार बार उसको वह अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लेकमेल करता था। घायल युवक आरोपी के साथ कई बार कुकर्म भी कर चुका था।
शनिवार को क्या हुआ
शनिवार को दोनों ही फिर से होटल में मिले थे। घायल ने धमकी देकर ही उसे बुलाया था। इस समय आरोपी युवक ने अपनी अश्लील वीडियो डिलीट करने व दुष्कर्म करने से मना किया। लेकिन घायल युवक मानने को सहमत नहीं हुआ। इसी बात पर दोनों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि आरोपी ने दूसरे का प्राईवेट पार्ट ही काट डाला। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी।

READ MORE ==मस्जिद के सर्वे को गए सिपाही को पीटा, वर्दी फाडी

(Visited 452 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here