पाकिस्तानी झंडा घर पर लगाया, वीडियो वायरल, गिरफ्तार

0
353
पाकिस्तानी झंडा

जहां एक ओर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है वहीं एक घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ दिखा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने झंडा उतरवाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MOhit Gupta Monu Mahajanदेश को प्यार करने वाले देश प्रेमी प्रधानमंत्री के आहवान पर घर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। वहीं यूपी के जनपद कुशीनगर के बेंदूपार मुस्तकिल गांव में एक युवक रफीक ने अपने घर पर तिरंगा के स्थान पर पाकिस्तानी झंडा लहरा दिया। पाकिस्तानी झंडा देखते ही देश पे्रमियों को बुरा लगा और लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके साथ ही कुछ लोग आक्रोशित भी हो गए व पुलिस को जानकारी दी। वीडियो वायरल होते ही कुशीनगर पुलिस को जानकारी मिली कि एक घर पर पाकिस्तानी झंडा लहर रहा है।

READ MORE==देश विभाजन के विरोध मे बगरैन मे निकाला मौन जूलूस

पुलिस मामले की जांच करते हुए घर पर पहुंची। तब पता लगा कि एक युवक रफीक, उसकी बुआ व उसके परिवार के ही एक नाबालिग ने मिलकर यह दूसरे देश का झंडा अपनी छत पर टांगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते देखा कि रफीक के घर पर पाकिस्तानी झंडा टंगा हुआ था। पुलिस ने तत्काल ही पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया। साथ ही रफीक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। रफीक के साथ ही उसकी बुआ व एक नाबालिग का नाम भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरे देश का झंडा अपनी छत पर टांगने के मामने में इन लोगों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। इस बारे में पुलिस का कहना है कि एक युवक ने अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा टांगा था। जिसे उतरवाकर युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही हैं जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE==तिरंगा का अपमान कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जेल गए

https://www.aajtak.in/crime/police-and-intelligence/story/kushinagar-youth-planted-pakistani-flag-home-police-took-action-video-surfaced-lcl-1518467-2022-08-14

(Visited 376 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here