एसएसपी और सीओ बोले किसी निर्दोष पर अत्याचार नहीं होगा

0
215
एसएसपी और सीओ

एसएसपी व सीओ ने कहा कि किसी निर्दोष पर कोई अत्याचार नहीं होगा। किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा। विश्वास रखिए केवल आरोपियों के खिलाफ ही कारवाई होगी। वीडियो में जो लोग पथराव करते दिखाई दे रहे हैं उन्हीं को पकडा जाएगा। बाकी लोग अपने घर रहें। यह बात सीओ ने गांव पेंपल पहुंचकर कही जबकि एसएसपी बदायूं ने दो विधायक व एक पूर्व विधायक से मिलने पर कही।

MOhit Gupta Monu Mahajan
हुआ यूं कि यूपी के जनपद बदायूं के थाना बजीरगंज के गांव पेंपल में एक युवक सुखवीर की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस पर हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से 7 लोगों को पुलिस ने छोड दिया था। ग्रामीणों का पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने गांव में तांडव किया था। पुलिस पर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत उसके पूरे परिवार पर भी मारपीट का अरोप है। पुलिस के इस तांडव के बाद गांव में कोई भी पुरूष घर पर नहीं था। जिस कारण से गांव मे ंना तो रक्षा बंधन मना और ना ही आजादी का अमृत महोत्सव ही मना।

READ MORE ==दुष्कर्म का अरोपी किया गिरफ्तार, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, पीडिता को बताया जाना पडेगा नारी निकेतन

अमर भास्कर डाट काम ने पूरे पेंपल कांड को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को भाजपा के नेताओं ने भी मामले पर संज्ञान लिया। बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व संभल के भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल चैहान गांव पेंपल पहुंचे। इसके बाद शाम को बगरेन मंडल अध्यक्ष के साथ बदायूं विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एसएसपी ओपी सिंह से मिले। वहां एसएसपी ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष को पकडा नहीं जाएगा, व किसी के साथ भी कोई अत्याचार नहीं होगा। जिन पुलिस कर्मियों ने गांव में अभद्रता की है जांच कराकर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। यही बात सीओ बिसौली ओजस्वी चावला ने गांव पहुंचकर कही। एसएसपी और सीओ के गांव पहुंचने पर लोगों में विश्वास बढा है। यहां महत्वपूर्ण है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हुई तब कई पर कारवाई भी हो सकती है।

READ MORE ==मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचा मृतक का परिवार

(Visited 273 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here