पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

0
255
बिसौली(बदायूँ)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा टीम के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।  जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश बाष्र्णेय द्वारा तिरंगा दिखाकर किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग समलित हुए और तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में झंडे फहराए गए जिससे  भारत एकता की मिसाल देखने को मिली।तिरंगा यात्रा में सभी धर्मों के लोगो ने भाग लिया और पूरा नगर तिरंगा मय हो गया। नगर हिन्दोस्तान ज़िंदाबाद के नारे से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा आर्य समाज स्कूल से प्रारंभ होकर, पुलिस चौकी, बुधबाजार, साहूकार मोहल्ला, बीच कुआँ, पुलिस चौकी के पीछे से होकर मेन रोड दवतोरी रोड होकर अटल चौक पर जाकर सम्पन्न हुई। जिसमें महिला मोर्चा भी मौजूद रहा। मोहित मोनू महाजन द्वारा बुधबाजार में पुष्प वर्षा की और तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को पानी बितरण किया।
तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंत्री शिवम शर्मा, महामंत्री नितिन मिश्रा (छोटा मोदी),अमित पाठक,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, सरिता बाष्र्णेय, संगीता रस्तोगी, अखिलेश शर्मा, दीपक पाठक, मोहित मोनू महाजन, पीयूष महाजन, कपिल कुमार, घनश्याम दास गुप्ता, अशोक बाष्र्णेय, शहबाज , सुमेर, विशाल कुमार, नीरज कोली, अनमोल दिक्षित, नवनीत पाठक, धुरुव, विजय माली, विकास सक्सेना, विजेंदर पाल समेत हजारो की संख्या में नगरवासी, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधरभारतीय जनता युवा मोर्चा बिसौली द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा  का आयोजन किया गया, यात्रा में बिसौली विधानसभा के बिसौली ग्रामीण, आसफपुर, बगरैन एवं करनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यकम में सहभागिता कर कार्यकर्ता को भव्यता प्रदान की
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री कुशाग्र सागर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन बिसौली श्री अशोक वार्ष्णेय, जिला मंत्री किसान मोर्चा श्री मनोज गुप्ता, श्री दीपक मिश्रा, श्री अमित पाठक बंटी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता शर्मा, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कृष्णा गुप्ता, श्री मोहित गुप्ता मोनू, श्री दीपक पाठक, नगर अध्यक्ष बिसौली अभिषेक शर्मा, नितिन मिश्रा छोटा मोदी, शुभम शर्मा, विक्की समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे
(Visited 235 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here