पेट्रोल पंप स्वामी की लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

0
290
थाना बिसौली क्षेत्र के
बिसौली में दरोगा ने दी

पेट्रोल पंप स्वामी के साथ हुई लूट के मामले में बिसौली कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अग्रिम कारवाई कर रही है।
यहंा बता दें कि बीती 27 मई को पेट्रोल पंप स्वामी स्वामी मनोज चैधरी के साथ बिसौली स्थित उनकी ट्रैक्टर एजेंसी के बर्कशाप के सामने मारपीट कर आधा दर्जन लोगों ने एक मोबाइल, गले की सोने की चेन व एक मोबाईल व अन्य सामान लूट लिया था। यह घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में गिरफ्तार हो गई थी। इसके बाद बिसौली कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जब इस घटना को अमर भास्कर डाट काम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया

Read More ====

तब एसएसपी बदायूं ने गंभीरता से लिया व कोतवाली बिसौली पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके बाद इन मुल्जिमों में से एक आरोपी ऋषिपाल सिंह पुत्र अजय पाल सिंह बुद्धवार को शाम लगभग 8 बजे अपने तीन अन्य साथियों के साथ बिसौली में घूम रहा था। इसकी जानकारी मुकदमे के वादी मनोज चैधरी को मिल गई। इसकी जानकारी मुकदमे के वादी मनोज चैधरी को मिल गई। मनोज चैधरी ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस व मामले के विवेचनाधिकारी को दी लेकिन विवेचनाधिकारी ऋषिपाल सिंह को गिफ्तार करने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पेट्रोल पंप स्वामी ने एसएसपी कार्यालय से संपर्क किया तब एसएसपी कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल सिंह को बदायूं रोड स्थित मयूर बार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली बिसौली ले गई।

(Visited 398 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here