सपा नेता को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को पीटा

0
213
एक पुरूष सिपाही

एक पोक्सो एक्ट के आरोपी सपा नेता के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर सपा नेता के साथियों ने हमला कर दिया। जिससे आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। जबकि आरोपी को पुलिस से छुडा लिया। पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए लगभग 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां अगर पुलिस अधिक सावधान ना रही होती तो बिकरू कांड भी हो सकता था।
एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम नगला जवाहरी का मामला है। यहां उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह इस गांव में अपने साथ पांच सिपाही लेकर शनिवार रात लगभग साढे दस बजे दबिश देने गए तो आरोपी घर पर था। पुलिस ने आरोपी को तत्काल ही पकड लिया। इसी समय घर वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।इसी समय बहुत से लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने पुलिस टीम पर लाठी व डण्डों से हमला कर दिया।

Read More ======बदायूं: तमंचे की नोक पर नाबालिग बुआ भतीजी के बलात्कार का प्रयास

इसके बाद आरोपी कौशलेंद्र ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। आरोपी कौशलेन्द्र को सपा नेता बताया जा रहा है। सीओ सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इसी समय पुलिस टीम पर हमला किया गया था। इस मामले में सपा नेता कौशलेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपने घर की स्थिति दिखाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके घर में तोड फोड की है, साथ ही पुलिस ने घरवालों को बुरी तरह से परेशान भी किया है। यहां लोगों का कहना है कि पुलिस अपनी सावधानी से बच गई अन्यथा विकास दुबे वाला बिकरू कांड भी हो सकता था।

Read More ======आजम खां की पत्नी व पुत्र का गिरफ्तारी वारंट जारी

(Visited 298 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here