बिसौली: शादी मे हुई फायरिंग में युवक घायल

0
248
PS Bisauli

शादी में हुई फायरिंग में गोली एक युवक के लग गई है। जिससे युवक घायल हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात ने गोली चलाई थी जबकि कुछ लोगों का कहना है कि गोली हर्ष फायरिंग में चली थी जिससे युवक घायल हुआ है।
यहां बता दें कि यूपी के जनपद बदायूं के थाना बिसौली में सोमवार को गांव पैगा भीकमपुर में एक लडकी की बारात आई थी। बारात में युवक वीर सिंह भी बारात देखने आया था। इसी समय अचानक ही गोली चली जो बारात देख रहे वीरसिंह को लग गई। गोली लगने से वीर सिंह गंभीर घायल हो गया।

Read More ======बिसौली: बडे भाई की शादी छोटे की करंट से मौत, शोक

घायल वीर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक नहीं है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत अभी तक नहीं दी गई है और नाही पुलिस ने स्वयं संज्ञान लिया है। यहां बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग में गोली चली है जबकि घायल वीर ंिसह का कहना है कि गोली किसने चलाई यह नहीं बताया जा सकता है। गोली किस हथियार से लगी यह भी नहीं बताया जा रहा है।

Read More ======थाना बिसौली :राजमिस्त्री खिलाफ एफआईआर दर्ज

(Visited 440 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here