बजीरगंज भाजपा नगर पंचायत चुनाव प्रत्याशी ने मंडल अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

0
181
बजीरगंज भाजपा नगर पंचायत

बजीरगंज भाजपा नगर पंचायत चुनाव प्रत्याशी ने मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप पूरे जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों ने जांच कर उचित कारवाई की मांग की है।
यहां बता दें कि मामला यूपी के जनपद बदायूं के नगर पंचायत बजीरगंज का है। यहां बजीरगंज भाजपा नगर पंचायत के एक संभावित प्रत्याशी हैं राजकुमार वाष्र्णेय उर्फ नंदन। उन्होंने भाजपा के बजीरगंज मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नंदन भाजपा से नगर पंचायत बजीरगंज से चुनाव लडने के लिए आवेदक हैं। नंदन का आरोप है कि जब वह टिकिट के दावेदार हैं तभी एक दिन भाजपा के बजीरगंज मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना का फोन आया। उन्होंने कहा कि कल सुबह गुप्ता टैन्ट हाउस पर मीटिंग है।

READ MORE ==बरेली में मौसेरी बहन को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मीटिंग में अनुज सक्सेना ने कहा कि दीपावली के अगले दिन दीपावली मिलन समारोह बजीरगंज में किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक बजीरगंज भाजपा नगर पंचायत संभावित प्रत्याशी से पांच पांच हजार रू चाहिए। इसलिए प्रत्येक प्रत्याशी को पांच हजार रू देने हैं। नंदन का कहना है कि उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष से कहा था कि वह भी पांच हजार रू दे देंगे। लेकिन वह आवश्यक काम से बाहर अपने बच्चों से मिलने चले गए थे। इसके बाद जब 25 अक्टूबर को दीपावली मिलन समारोह हुआ तब वह समारोह में शामिल हुए। नंदन का स्पष्ट आरोप है कि कार्यक्रम में जिन संभावित प्रत्याशियों ने पांच पांच हजार रू दिए थे उनकों मंच पर बुलाया गया था। लेकिन जिन दो प्रत्याशियों ने पांच हजार नहीं दिए थे उनको मंच पर नहीं बुलाया। राजकुमार वाष्र्णेय उर्फ नंदन को भी मंच पर नहीं बुलाया गया। क्योंकि उन्होंने भी पांच हजार रू नहीं दिए थे। यह आरोप राजकुमार वार्ष्णेय ने एक वीडियो जारी कर लगाए हैं। उनका आरोप है उन्हें मंच पर नहीं बुलाने के साथ ही अब किसी भी मीटिंग पर नहीं बुलाया जाता है। यहां बता दें कि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भ्रष्टाचार के मामले में गंभीरता से निर्णय लेते हैं लेकिन इस पर देखना है कि जिलाध्यक्ष इस मामले में क्या कारवाई करते हैं।

READ MORE ==बदायूं में ट्रिपिल मर्डर: पूर्व ब्लाक प्रमुख की मां व पत्नी समेत हत्या

(Visited 371 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here