ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की लव स्टोरी

0
216
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, लव स्टोरी

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जन्म 1980 में साउथम्पैटन में 12 मई को हुआ था। सुनक के पिता डाक्टर हैं और मां भी एक दवाखाने की संचालक हैं। बताया जाता है कि ऋषि सुनक का परिवार एक ब्राहमण हिन्दू परिवार है। उनके दादा दादी का जन्म पंजाब में हुआ था। इसके बाद परिवार जब केन्या चला गया तब वहीं पर उनके पिता का जन्म हुआ था। जबकि उनकी मां तंजानिया से हैं। सुनक ने ब्रिटेन के विंचेस्टर कालेज से पोलिटीकल साइंस की पढाई की। इसके बाद आगे की पढाई उन्होंने आक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी से फिलासफी व इकानामिक्स में की। सुनक ने स्टेनफोर्ड यूनीवर्सिटी से एमबीए भी किया है। ऋषि ने गोल्डमेन सेक्स नामक कंपनी के साथ काम किया। इसके बाद वह हेज एण्ड फामर््स में पार्टनर बने थे। जिस समय सुनक काम करते थे उस समय उनका राजनीति से कोई सबंध नहीं था।

READ MORE ==ब्रिटिश प्रधानमंत्री भारतवंशी ऋषि सुनक Rishi Sunak कौन हैं जानिए

उन्होंने 2015 में राजनीति में प्रवेश किया था। ऋषि सुनक ने प्रेम विवाह किया है। उनकी पत्नी का नाम अक्षता मूर्ति है। वह भारतीय कंपनी इंफोसिस के मालिक उद्योगपति नारायण मूर्ति की पुत्री हैं। दोनों की लव स्टोरी एमबीए की पढाई के दौरान स्टेनफोर्ड यूनीवर्सिटी में हुई थी। इसी समय जब दोनों की मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात एक समय बाद प्यार में बदल गई। इसका एक कारण दोनों का भारतीय मूल का होना भी था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का परिवार प्रेक्टिसिंग हिन्दू परिवार है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद अक्षता मूर्ति ने अपने पिता से ऋषि के बारे में बताया लेकिन पिता ऋषि के बारे में सुनकर संतुष्ट नहीं हुए। लेकिन जब नारायण मूर्ति व सुनक की मुलाकात हुई त बवह सुनक से प्रभावित हो गए। उन्होंने बेटी की पसंद को पसंद कर लिया। दोनो की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार भारत के बेंगलूरू में हुई थी। दोनों के दो बेटियां कृष्णा व अनुष्का हैं। यह जोडा हिन्दू रीति रिवाज से ही अपने जीवन के जीता है। अक्षता व ऋषि अक्सर बेंगलूरू आते जाते रहते हैं।

READ MORE ==दीपावली पर गिलास मे रखकर बम फोडा, गिलास का टूटा टुकडा राहगीर के गले में लगा, मौत

(Visited 252 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here