फेसबुक दोस्त आकाश के प्यार में शबनम बन गई शिवानी, विवाह

0
182
एक घंटे में तलाक एवं उसके बाद दूसरा निकाह

फेसबुक दोस्त आकाश के प्यार में शबनम इतना बह गई कि उसने शादी शुदा होने के बावजूद आकाश से शादी कर ली। उसने धर्म परिवर्तन कर स्वयं को शबनम से शिवानी बना लिया। शबनम का आरोप है कि उसका पूर्व पति उसे अत्यधिक प्रताडित करता था।
अक्सर कहा जाता है कि प्यार जाति धर्म की दीवारों को नहीं मानता है प्यार अंधा होता है। ऐसा ही वाक्या यूपी के बरेली की रहने वाली शबनम व आकाश के साथ हुआ दोनों ने धर्म की दीवारें तोडते हुए विवाह के बंधन में बंधना स्वीकार कर लिया है। शबनम में मुस्लिम धर्म छोड हिन्दू धर्म अपना लिया है। न्यायालय ने भी इनको साथ साथ रहने की अनुमति दे दी है। हुआ यूं कि बरेली की रहने वाली शबनम की फेसबुक के माध्यम से खुदागंज शाहजहांपुर के भर्री बसंतपुर गांव के रहने वाले आकाश को फे्रंड रिक्वेस्ट आई। आकाश ने यह फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों एक दूसरे के पोस्ट लाइक करने लगे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को मैसेज भेजने शुरू किए। जब दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा तब दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान कर लिया। अब दोनों फोन के माध्यम से एक दूसरे से बात चीत करने लगे। बातचीत कब प्यार में बदल गई यह तो फेसबुक दोस्त आकाश व शवनम को पता ही नहीं लगा। और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन जीने का निर्णय ले लिया।

READ MORE ==प्रेमी से मिलने से रोका तो पति का प्राईवेट पार्ट काटा

शबनम का कहना है कि उसका पति उसे अत्यधिक प्रताडित करता था। इसलिए वह परेशान होकर अपने मायके रहने लगी। मायके रहते हुए शबनम व आकाश की नजदीकियां और भी बढने लगीं। अचानक ही इसकी खबर शबनम के परिवार वालों पर लग गई। परिवार वालों ने शबनम पर पहरा लगा दिया। अब शबनम छटपटाने लगी। इधर आकाश की भी रातों की नींद गायब हो चुकी थी। इसके बाद दोनों मौका पाकर अपने घर से भाग गए। इसके बाद शबनम के परिवार वालों ने शबनम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  फेसबुक दोस्त आकाश व शवनम पुलिस को मिल गए। शवनम मांग में सिंदूर लगाए मिली। शवनम ने पुलिस को बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर आकाश के साथ विवाह कर लिया है। शबनम ने यह भी बताया कि अब वह शवनम नहीं शिवानी बन गई है। सूत्र बताते हैं कि दरोगा राजकुमार सिंह ने दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष भी पेश किया। लेकिन मजिस्ट्रेट ने दोनों को एक साथ रहने की इजाजत दे दी। शिवानी ने बताया कि उसका पति उसे तरह तरह से प्रताडित करता था। वह उससे परेशान रहती थी। इस कारण से वह मायके आकर रहने लगी। इसी दौरान उसकी आकाश से दोस्ती हो गई और दोनों में प्यार हो गया।

READ MORE ==एक पुरूष सिपाही के चक्कर में दो महिला सिपाहियों में मारपीट

(Visited 492 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here