मकान के लालच में धर्मपरिवर्तन कर रहे 40 लोगों को पुलिस ने रोका

0
192
वह स्थान जहां चल रहा था धर्म परिवर्तन

मकान का लालच देकर 40 हिन्दुओं को धर्मपरिवर्तन करा ईसाई बनाने का प्रयास किया जा रहा था। हिन्दू संगठन के लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस भेजी गई तब जाकर धर्मपरिवर्तन रोका गया।
मामला यूपी के बरेली जनपद के थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम बिचपुरी का है। यहंा के हिन्दू संगठनों को जानकारी मिली कि ग्राम बिचपुरी में एक घर में कछ लोगों का धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर ग्राम बिचपुरी पुलिस भेजी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तब घर अंदर से बंद था। पुलिस के दबाव में घर खोला गया। पुलिस ने देखा कि लगभग 40 लोग अंदर प्रार्थना सभा कर रहे थे जिनमें से 8 लोगों के हाथ में बाइबिल थी। पुलिस ने डांटकर सभी को वहां से भगा दिया।

Read More ===बदायूं: मंदिर के पास रात रात में ही बना दी मजार,

यहंा मौजूद एक युवक ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध कब्जा धारकों पर बुलडोजर चलाने का डर है। जबकि इन लोगों को ईसाई धर्म में शामिल होने पर मकान देने का लालच दिया जा रहा है। इन लोगों को बाइबिल वितरित कर बाईबिल पढाई जा रही थी। इस मामले मे आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी शितांशु शर्मा ने बताया कि आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ कारवाई को तहरीर आई है। जांच के आधार पर कारवाई की जाएगी।

Read More ====बदायूं: पुलिस पर युवक के गुप्तांग में डण्डा घुसेडने का आरोप

(Visited 315 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here